डायबिटीज के मरीज रोज सुबह कर लें बस ये 5 योगासन, इंसुलिन की नहीं पड़ेगी जरूरत

Best yoga poses for Diabetes: डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिससे पीड़ित व्यक्ति को कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम होने लगती है। यदि आप अपने डायबिटीज को कंट्रोल करना चाहते हैं तो आपको डेली ये 5 योगाभ्यास जरूर करने चाहिए।

WrittenBy

Written By: intern23.seo | Published : November 24, 2023, 4:28 PM

डायबिटीज के मरीज रोज सुबह कर लें बस ये 5 योगासन, इंसुलिन की नहीं पड़ेगी जरूरत photo icon1/6

Diabetes

डायबिटीज के मरीज रोज सुबह कर लें बस ये 5 योगासन, इंसुलिन की नहीं पड़ेगी जरूरत photo icon2/6

मंडूकासन

इस आसन को करने से डायबिटीज को रोगी को सबसे ज्यादा लाभ मिलता है। इसे करने से हमारा पैंक्रियाज काफी उत्तेजित होता है जिससे इंसुलिन का उत्पादन ठीक होता है। यदि हमारे शरीर में इंसुलिन का उत्पादन पर्याप्त मात्रा में होता है तो हमारा शुगर का लेवल भी नॉर्मल रहता है। Also Read - डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए रोज करें ये 4 योगासन, बिना दवाओं के कम होगा ब्लड शुगर

डायबिटीज के मरीज रोज सुबह कर लें बस ये 5 योगासन, इंसुलिन की नहीं पड़ेगी जरूरत photo icon3/6

धनुरासन

इस आसन में हमें अपने शरीर को धनुष की आकृति देनी होती है। इसके अभ्यास से हमारे पेट के अंदर उपस्थित सभी अंग एक्टिवेट हो जाते हैं। जिससे हमारा पैन्क्रियाज भी अपना काम ठीक से करना शुरू कर देता है। इसके नियमित अभ्यास से शरीर में इंसुलिन हार्मोन का उत्पादन ठीक हो जाता है। जिससे डायबिटीज की समस्या का जल्द समाधान होता है।

डायबिटीज के मरीज रोज सुबह कर लें बस ये 5 योगासन, इंसुलिन की नहीं पड़ेगी जरूरत photo icon4/6

बालासन

यदि आप अपने शुगर लेवल को तेजी से कम करना चाहते हैं तो आपको बालासन यानी (चाइल्ड पोज) का अभ्यास रोज करना चाहिए। इस आसन के करने से आपके पेट के साथ पैर की सभी मसल्स एक्टिव हो जाती हैं जो हमारे शुगर लेवल को नियंत्रित करने के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। Also Read - डायबिटीज के मरीज सुबह खाली पेट करें ये 3 योगासन, शाम तक डाउन हो जाएगा ब्लड शुगर लेवल

डायबिटीज के मरीज रोज सुबह कर लें बस ये 5 योगासन, इंसुलिन की नहीं पड़ेगी जरूरत photo icon5/6

कपालभाति

ये एक प्राणायाम है जो हमारे मस्तिष्क के लिए सबसे उत्तम योगाभ्यासों में से एक है। माइग्रेन पेन हो या अनिद्रा जैसी समस्या कपालभाति प्राणायाम इन सभी चीजों में राहत पहुंचाता है। इसके साथ ही नियमित कपालभाति करने से दिमाग तेज होता है। कैसे करें जमीन पर आसन बिछाकर पद्मासन या सुखासन की स्थिति में बैठ जाएं। एक गहरी लंबी सांस लेकर सांस को धीरे-धीरे झटके से छोड़ें और पेट को अंदर की ओर खींचें। आपके पेट की मांसपेशियां आपके सांस के आने जाने का कारण होनी चाहिए। इस योगाभ्यास को आप 4-5 मिनट लगातार कर सकते हैं।

डायबिटीज के मरीज रोज सुबह कर लें बस ये 5 योगासन, इंसुलिन की नहीं पड़ेगी जरूरत photo icon6/6

पश्चिमोत्तानासन

यदि आप डायबिटीज के साथ अपने ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करना चाहते हैं तो आपको पश्चिमोत्तानासन का अभ्यास जरूर करना चाहिए। इसका प्रभाव हमारे पेट के सभी अंगों पर पड़ता है, जिससे इंसुलिन उत्पादन में काफी सहायता मिलती है। इसके अलावा इसे रोज करने से आपकी रीढ़ और कमर की मांसपेशियां काफी मजबूत होती हैं। Also Read - डायबिटीज के मरीज रोज सुबह 15 मिनट करें ये 3 योगासन, बिना दवा के काबू रहेगा ब्लड शुगर

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source