Yoga and relationship : संबंध बनाने हैं बेहतर तो रोज करें योग

ज्‍यादातर लोगों की समस्‍या यह होती है कि वह तनाव के कारण न काम ठीक से कर पाते हैं और न ही अपने संबंधों में मिठास भर पाते हैं। इन दोनों ही समस्‍याओं का समाधान है योग।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated: July 30, 2019, 8:32 PM

Yoga and relationship : संबंध बनाने हैं बेहतर तो रोज करें योग photo icon1/7

Healthy Life-active Life

योग केवल कुछ आसनों का समूह ही नहीं है, बल्कि यह स्वस्थ जीवन की चाबी है। प्रतिदिन योगाभ्या‍स से न केवल आप शारीरिक रूप से सक्षम हो सकते हैं, बल्कि यह संबंधों में भी मधुरता लाता है।

Yoga and relationship : संबंध बनाने हैं बेहतर तो रोज करें योग photo icon2/7

Yoga-asana-spl - Class

जीवन में गति‍शीलता लाता है योग : श्री श्री रविशंकर कहते हैं, स्वास्थ का तात्पर्य बीमारी की अनुपस्थिति नहीं हैं। यह जीवन की गतिशीलता हैं जो बताती हैं कि आप कितने ख़ुश, प्रेम और ऊर्जा से भरे हुए हैं। योग आपके जीवन में यही खुशी और प्रेम भरने में मदद करता है।  Also Read - शरीर का बार-बार वजन बढ़ना कहीं कोई बीमारी तो नहीं? कौन से चेकअप कराकर पता लगाएं?

Yoga and relationship : संबंध बनाने हैं बेहतर तो रोज करें योग photo icon3/7

Yoga-healthy - Life

स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी : प्रतिदिन योगाभ्यास से न केवल शरीर लचीला और तंदरुस्त् बनता है, बल्कि यह त्वचा को भी कांतिमान बनाता है। सूर्य नमस्कार और कपालभाति प्राणायाम योग के साथ-साथ शरीर के वजन में कमी लाते हैं। योग के आसन पाचन तंत्र को सुदृढ़ बनाते हैं, जिससे वजन नियंत्रित रहता है।

Yoga and relationship : संबंध बनाने हैं बेहतर तो रोज करें योग photo icon4/7

Yoga-better-imunity

चिंता मुक्त करता है योग : योग प्रशिक्षक दीपाली उपाध्यातय कहती हैं, काम के दबाव और परिजनों की अपेक्षाओं के कारण ज्याकदातर महिलाएं तनाव ग्रस्तर हो जाती हैं। योग आपको इस तनाव से मुक्ति दिलवाता है। जब आप जीवन के प्रति पॉजीटिव नजरिया अपनाएंगे तो अपेक्षाओं को बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे।  Also Read - क्या कार्डियो करने का गलत तरीका हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा सकता है? सही तरीका क्या है

Yoga and relationship : संबंध बनाने हैं बेहतर तो रोज करें योग photo icon5/7

Healthy-good Posture

पोश्चर ठीक करता है योग : ऑर्थोपेडिक कंसल्टेंट डॉ अश्विनी भगत कहते हैं, स्पाइन के ज्यादातर मरीजों की बीमारी का कारण उनका गलत पोश्‍चर होता है। योग हमें बैठने का सही तरीका सिखाता है, जिससे रीढ़ की हड़डी स्वस्थ रहती है। यह शरीर की टूट-फूट से भी रक्षा करता है।

Yoga and relationship : संबंध बनाने हैं बेहतर तो रोज करें योग photo icon6/7

Yoga-stress-free

बढ़ती है इम्यूनिटी : हम संयुक्त रूप से तन, मन और आत्मा से बने हैं। शरीर में किसी भी तरह की अनियमितता मन को प्रभावित करती हैं। मन में निराशा और थकान शरीर में रोग का कारण हैं। प्राणायाम और ध्यान तनाव को दूर करते हैं और प्रतिरोधक क्षमता में सुधार करते हैं। Also Read - पीसीओएस के वे कौन से शुरुआती संकेत हैं, जिन्हें अक्सर महिलाएं इग्नोर कर देती हैं?

Yoga and relationship : संबंध बनाने हैं बेहतर तो रोज करें योग photo icon7/7

Happy-life-yoga

संबंधों में मधुरता : अगर आप स्वस्थ हैं, तभी जीवन के हर पल का आनंद उठा सकते हैं। बीमार व्यक्ति न केवल स्वयं परेशान रहता है, बल्कि उसके संबंधी भी उससे कटने लगते हैं। जबकि शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ व्यक्ति निजी एवं सामाजिक अपने हर संबंध को जिम्मेदारी पूर्ण तरीके से निभाता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source