क्या आप भी आजकल बातें भूलने लगे हैं? आज से खाना शुरू करें ये 5 चीजें, हर चीज जुबान पर रहेगी याद

yaddasht tej karne ke liye kya khayen- हेल्दी फूड्स का सेवन हमारी मेंटल हेल्थ के लिए बहुत जरूरी और फायदेमंद होता है। अब हम जानेंगे कि कौन से 5 फूड्स का सेवन करना चाहिए।

Written by Rahul Sharma | Published : July 11, 2025 2:40 PM IST

1/6

क्या हेल्दी फूड्स का सेवन मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद है?

क्या आप भी ये अनुभव करते हैं कि आप छोटी छोटी चीजें रखकर भूल जाते हैं या बातें याद नहीं रहती हैं? अगर हां, तो आपको ये बात पता होनी चाहिए कि हम जो भी खाते हैं या पीते है उसका असर हमारी मेंटल हेल्थ पर भी पड़ता है। जिस तरह हेल्दी फूड्स और ड्रिंक्स की जरूरत बॉडी को होती है उसी तरह हमारी मेंटल हेल्थ को भी होती है। अगर हमें अपनी मेंटल हेल्थ में सुधार करना है तो हमें सही खानपान अपनाना होगा। साथ ही, मेंटल हेल्थ के लिए एक्सरसाइज करना भी बहुत जरूरी होता है।

2/6

1. हरी पत्तेदार सब्जियां होती है मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद

हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे- पालक, हरी प्याज और ब्रोकली आदि का सेवन हमारी मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इनमें फोलेट की अच्छी मात्रा होती है जो स्ट्रेस, एंग्जाइटी और डिप्रेशन के लक्षणों को कंट्रोल करती है। इन सब्जियों में मौजूद औमेगा फैटी एसिड-3, मैग्निशियम और अन्य पोषक तत्व हमारी मेंटल हेल्थ में सुधार करते हैं।  Also Read - World Mental Health Day: मेंटल हेल्थ को बूस्ट करने के लिए खाएं ये 8 फूड्स

3/6

2. होल ग्रेन फूड्स का सेवन भी है जरूरी

हमें अपनी मेंटल हेल्थ को हेल्दी बनाए रखने के लिए कुछ हेल्दी होल ग्रेन फूड्स का सेवन करना चाहिए। साथ ही, हम अपनी डाइट में सोया, बीन्स और ओट्स को शामिल कर सकते हैं क्योंकि इनमें कॉमप्लेक्स के साथ कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अच्छी होती है। जिससे हमारी मेंटल हेल्थ में सुधार होता है। इनका सेवन ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में काफी सहायक होता है।

4/6

3. सूखे मेवों का जरूर सेवन करें

यदि आप मूड के साथ मेंटल हेल्थ को हेल्दी बनाए रखना चाहते हैं तो सूखे मेवों का रोज सेवन करें। जिसमें चीया सीड्स, काजू, अखरोट और अन्य नट्स शामिल हैं साथ ही, इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स की मात्रा ज्यादा होती है। जिससे मेंटल हेल्थ अच्छी होता है और मूड बेहतर होता है।  Also Read - Foods Bad For Your Brain: आपकी याददाश्त और मस्तिष्क के लिए 'जहर' हैं ये 5 फूड, बच्चों को भूलकर भी न दें इसे

5/6

4. केला भी है मेंटल हेल्थ के लिए जरूरी

यदि आप रोज पूरे दिन में 2 केले का सेवन करते हैं तो मेंटल हेल्थ में बहुत सुधार देखने को मिलता है। आपको बता दें कि केले में विटामिन बी6 की मात्रा अधिक होती है जो सेरोटोनिन में सुधार करता है। साथ ही, इनमें शुगर और फाइबर मौजूद होते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के साथ मूड को बेहतर करते हैं।

6/6

5. क्या टमाटर भी इन फूड्स में शामिल है?

यदि हम कच्चे टमाटर का सेवन सलाद के रूप करते हैं तो यह हमारी मेंटल हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि टमाटर में लाइकोपिन होता है, जिससे दिमाग से जुड़ी बीमारियां कम होती है जैसे- डिमेंशिया और अल्जाइमर रोग आदि।  Also Read - आपका स्टैमिना कितना है? अगर जानना चाहते हैं, तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके