वर्ल्ड फिजियोथेरेपी डे पर जानें क्या है फिजियोथेरेपी के फायदे और इस दिन की थीम
आज यानी 8 सितंबर को पूरी दुनिया में ”विश्व फिजियोथेरेपी दिवस” (World Physiotherapy Day 2021) मनाया जाता है। हर बार इसकी कोई न कोई थीम होती है। इस बार ‘रिहैबिलिटेशन एंड लॉन्ग कोविड’ (Theme of World Physiotherapy Day is Rehabilitation and Long COVID) इसकी थीम है। फिजियोथेरेपी में कई तरह के एक्सरसाइज के जरिए शरीर की समस्याओं को दूर किया जाता है। यह विशेष रूप से मांसपेशियों और हड्डियों में होने वाली समस्याओं के लिए कारगर होता है। एक्सरसाइज के जरिए मांसपेशियों को सक्रिय बनाकर किए जाने वाले इलाज की विधा भौतिक चिकित्सा, फिजियोथेरेपी या फिर फिजिकल थेरेपी (Physical therapy) कहलाती है। फिजियोथेरेपी (World Physiotherapy Day 2021) में लोगों का परीक्षण किया जाता है और उपचार प्रदान किए जाते हैं ताकि लोग लंबी उम्र तक गतिशील और स्वस्थ बने रहें। इसमें व्यक्ति की गतिशीलता आयु, चोट लगने, किसी बीमारी के होने और वातावरण संबंधी कारणों से प्रभावित होती है। फिजियोथेरेपिस्ट इन सभी समस्याओं का जड़ से इलाज करता है। कई तरह के रोगों में आप फिजियोथेरेपी करवा सकते हैं। जानें, उन बीमारियों के बारे में जिसका इलाज फिजियोथेरेपी के जरिए संभव है...
