Protiene-diet
लिवर शरीर का सबसे महत्वंपूर्ण अंग है। प्रत्येक आहार सामग्री लिवर से होकर ही गुजरती है। इन दिनों खराब लाइफस्टाकइल के कारण लिवर में अपेक्षा से अधिक भार पड़ रहा है। ज्यादातर लोग इसे सामान्यन गैस और पेट में जलन की समस्याय समझकर नजरंदाज करते रहते हैं। पर असल में यह लिवर के बीमार होने के संकेत होते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका लिवर स्वेस्थ। रहे तो इसके लिए प्रोटीन व विटामिनयुक्त चीजें जैसे दालें, सोयाबीन, दूध व दूध से निर्मित पदार्थ, हरी सब्जियां, फल व सूखे मेवे आदि को डाइट में शामिल करें। शाकाहारी भोजन लें व नियमित व्यायाम करें।