Home Remedies For Asthma
अस्थमा (दमा) सांस से जुड़ी एक बीमारी है, जिसमें मरीज को सांस लेने में तकलीफ होती है। इस बीमारी में सांस की नली में सूजन या पतलापन आ जाता है। इससे फेफड़ों पर अतिरिक्त दबाव महसूस होता है। अस्थमा अटैक आने पर कई बार सही समय पर इलाज ना मिलने से व्यक्ति की जान भी चली जाती है। हालांकि, अस्थमा का इलाज सही समय पर करने से इसे और गंभीर होने से बचाया जा सकता है। अस्थमा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रत्येक वर्ष मई महीने के पहले मंगलवार को (इस बार 7 मई) ''वर्ल्ड अस्थमा डे'' के तौर पर मनाया जाता है। अस्थमा एक प्रकार की एलर्जी है जो धूप, धूल और प्रदूषण आदि के सांस की नली में चले जाने के कारण होती है। अस्थमा से पीड़ित व्यक्ति को अपने खान-पान का खास ध्यान रखना चाहिए। समय पर दवाओं के सेवन के साथ-साथ आप कुछ नेचुरल चीजों के सेवन से भी इसके लक्षणों को कंट्रोल कर सकते हैं। जानें, उन प्राकृतिक खाद्य पदार्थों के बारे में जो अस्थमा से बचने में कारगर हैं।
