hamburger icon
A
Read in English

35+ महिलाएं हर साल जरूर कराएं ये 5 टेस्ट, समय से पता चलेगा सेहत का हाल

Test for Women: 35 साल की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में बदलाव आने लगते हैं। इसलिए इस उम्र के बाद महिलाओं को हर साल कुछ टेस्ट जरूर कराने चाहिए।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Updated: April 17, 2026, 11:25 AM

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Archana Dhawan Bajaj

35+ महिलाएं हर साल जरूर कराएं ये 5 टेस्ट, समय से पता चलेगा सेहत का हाल photo icon1/6

35+ महिलाओं के लिए जरूरी टेस्ट

35 साल की उम्र के बाद महिलाओं में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होने लगते हैं। इसकी वजह से उन्हें शारीरिक और मानसिक बदलावों से गुजरना पड़ता है। इस उम्र के बाद महिलाओं में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है। इस उम्र के बाद थायराइड, डायबिटीज, हृदय रोग और सर्वाइकल कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए अगर आप 35 साल से ज्यादा उम्र की हैं, तो हर साल कुछ टेस्ट जरूर कराएं। इससे आपको समय-समय पर अपनी सेहत का हाल पता चलता रहेगा और किसी भी स्वास्थ्य समस्या का समय पर निदान और इलाज हो सकता है।

35+ महिलाएं हर साल जरूर कराएं ये 5 टेस्ट, समय से पता चलेगा सेहत का हाल photo icon2/6

1. थायराइड प्रोफाइल टेस्ट

35+ महिलाओं को हर साल थायराइड प्रोफाइल टेस्ट जरूर कराना चाहिए। इस उम्र के बाद महिलाओं में थायराइड होना बेहद आम है। इसलिए थायराइड की जांच जरूर करानी चाहिए। वजन बढ़ना, अत्यधिक थकान, बालों का झड़ना, अनियमित पीरियड्स, मूड में बदलाव और कब्ज आदि महिलाओं में थायराइड के लक्षण हो सकते हैं। कुछ महिलाओं को गर्दन में सूजन भी महसूस हो सकती है। Also Read - हर पुरुष और महिला को 40 से पहले करा लेने चाहिए ये टेस्ट, घातक बीमारियों के खतरे से रहेंगे दूर

35+ महिलाएं हर साल जरूर कराएं ये 5 टेस्ट, समय से पता चलेगा सेहत का हाल photo icon3/6

2. पेप स्मीयर टेस्ट

35 साल के बाद आपको हर साल पेप स्मीयर टेस्ट जरूर कराना चाहिए। पैप टेस्ट एक गर्भाशय ग्रीवा कैंसर स्क्रीनिंग टेस्ट है। दरअसल, आजकल सर्वाइकल कैंसर के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। इस टेस्ट की मदद से सर्वाइकल कैंसर का समय से पहले पता लगाया जा सकता है। पेप स्मीयर टेस्ट सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक सबसे प्रभावी तरीका माना जाता है।

35+ महिलाएं हर साल जरूर कराएं ये 5 टेस्ट, समय से पता चलेगा सेहत का हाल photo icon4/6

3. ब्लड शुगर टेस्ट

35+ महिलाओं को डायबिटीज की जांच जरूर करानी चाहिए। इस उम्र के बाद महिलाओं में टाइप 2 डायबिटीज का खतरा काफी ज्यादा रहता है। इसलिए आपको ब्लड शुगर की नियमित रूप से जांच जरूर करवानी चाहिए। खासकर, अगर आपके परिवार में डायबिटीज का इतिहास रहा है तो ब्लड शुगर टेस्ट जरूर कराएं।  Also Read - शरीर में रोज दिखते हैं ये 5 लक्षण, तो बिना देरी किए चेकअप करवा लें

35+ महिलाएं हर साल जरूर कराएं ये 5 टेस्ट, समय से पता चलेगा सेहत का हाल photo icon5/6

4. लिपिड प्रोफाइल

35 साल की उम्र के बाद लिपिड प्रोफाइल टेस्ट जरूर कराना चाहिए। इस उम्र के बाद कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने की संभावना ज्यादा रहती है। ऐसे में अगर अगर नियमित रूप से टेस्ट करवाती रहेंगी, तो इससे हृदय रोगों का जोखिम कम हो सकता है।

35+ महिलाएं हर साल जरूर कराएं ये 5 टेस्ट, समय से पता चलेगा सेहत का हाल photo icon6/6

5. विटामिन और हड्डियों की जांच

इस उम्र के बाद आपको विटामिन और कैल्शियम की जांच जरूर करानी चाहिए। क्योंकि इस उम्र के बाद हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और जोड़ों का दर्द बढ़ जाता है। आपको विटामिन बी12 की जांच भी जरूर करानी चाहिए। Also Read - उमस भरे मौसम में ऑयली स्किन की देखभाल कैसे करें?