सर्दियों में ग्लोइंग स्किन कैसे पाएं
Glowing Skin For Winter: आजकल की जनरेशन को अपनी अंदरूनी हेल्थ से भी ज्यादा अपनी स्किन हेल्थ का ध्यान रखना चाहिए। उनका शरीर अंदर से कितना भी खराब हो चुका है, लेकिन स्किन की चमक बरकरार रहनी चाहिए। वैसे तो यह बिल्कुल भी ठीक नहीं है, क्योंकि जितना आप बाहर से अच्छा दिखना चाहते हैं, उतना ही जरूरी आपके शरीर का अंदर से अच्छा होना भी है। लेकिन फिर भी आजकल के युवा जहां अपने स्किन केयर पर इतना पैसा लुटा रहे हैं, तो उन्हें हम कुछ खास नुस्खे के बारे में बताएंगे। जिनपर लोग पहले भी उतना ही भरोसा किया करते थे और आज भी उनपर उतना ही भरोसा है। सर्दियों में अगर आपकी स्किन का ग्लो अपने आप गायब होने लगता है, तो टेंशन लेने की जरूरत आपको भी नहीं है, क्योंकि कुछ खास तरीके हैं, जिनकी मदद से आप अपनी स्किन के नेचुरल ग्लो को बनाए रख सकते हैं। चलिए इस लेख में जानते हैं मुल्तानी मिट्टी में ऐसा क्या मिलाकर लगाएं जिससे आपकी स्किन चमकती रहेगी।