सिरे से बालों के रूखे होने का क्या कारण है? जानें 5 उपाय जो दूर करेंगे ड्राईनेस

Dry Hair Ke Liye Tips: आज हम आपको इस लेख में 5 ऐसे तरीकों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक का रूखापन दूर कर पाएंगे।

Written by Vidya Sharma | Published : December 16, 2025 12:31 PM IST

1/6

बालों का रूखापन कैसे दूर करें?

Balo Ki Dryness Kaise Dur Kare: रूखे बेजान बाल तो हर किसी की समस्या है, लेकिन हम में से कुछ महिलाएं ऐसी हैं जिनके जड़ से तो बाल अच्छे हैं पर सिरों तक आते-आते वह झाड़ू से हो जाते हैं। हम बिल्कुल समझ नहीं पाते हैं कि ऐसा क्यों हो रहा है। बिना सोचे समझे हम अपने हेयर प्रोडक्ट्स को बदलते रहते हैं और परेशान होते रहते हैं। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको इस लेख में 5 ऐसे असरदार उपायों के बारे में बताने वाले हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप अपने रूखे-बेजान बालों में डाल फूंक सकते हैं। आइए बिना देर किए इन तरीकों के बारे में जानें।

2/6

बालों पर लगाएं तिल का तेल

हमारे बाल इसलिए रूखे हो रहे हैं क्योंकि हम उन्हें जड़ से ही पोषण नहीं दे रहे हैं। नए बाल शुरुआत में तो अच्छे आते हैं, लेकिन बड़े होते-होते वह बहुत ही ज्यादा रूखे हो जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप बालों को जड़ से नरिश करें और उनके सिरों का भी ध्यान रखें। तिल का तेल हल्का होता है और स्कैल्प में अच्छे से चला जाता है। इसलिए आप थोड़ा सा तेल का तेल गर्म करें और स्कैल्प पर मसाज करें। स्कैल्प के साथ-साथ पूरे बालों पर भी तेल लगाएं, ताकि वह सिरों से भी नरिश हो जाएं। Also Read - मैंने AI से पूछकर ड्राई बालों से पाया छुटकारा, इस एक घरेलू उपाय से सॉफ्ट-शाइनी हो गए मेरे बाल

3/6

हेयर सीरम का इस्तेमाल

कई महिलाएं हेयर वॉश के बाद सीधे दी हेयर स्ट्रेटनिंग या फिर हेयर स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल करने लगती है। यही आपकी सबसे बड़ी गलती है, क्योंकि हीटिंग टूल्स बालों की नेचुरल शाइन गायब कर देते हैं, उन्हें डैमेज करते हैं और बहुत ही ज्यादा ड्राई बना देते हैं। ऐसे में कोशिश करें कि इन टूल्स का इस्तेमाल न करें। लेकिन अगर कर भी रहे हैं तो पहले हेयर प्रोटेक्शन सीरम का इस्तेमाल करें, जो आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे।

4/6

घर से बाहर जाने से पहले लगाएं एलोवेरा जेल

आजकल इतना पॉल्यूशन बढ़ गया है और फिर साथ में सूरज का प्रकोप, यह दोनों मिलकर बालों की हालत को बहुत ही ज्यादा खराब कर रहे हैं। ऐसे में यूवी रेज से बचने का और बालों की देखभाल करने का बेस्ट तरीका है कि आप घर से निकलने से पहले अपने बालों पर एलोवेरा जेल की प्रोटेक्शन लेयर लगाएं। यह बालों में शाइन भी देगा और उन्हें हेल्दी भी बनाए रखेगा। Also Read - बदलते मौसम में रूखे बालों को सॉफ्ट बनाने का आसान तरीका!

5/6

हेयर मास्क का इस्तेमाल

आजकल कई हेयर केयर ब्रांड हैं जिनके अपने कई न्यूट्रिशन रिच हेयर मास्क भी उपलब्ध हैं। आप इन्हें इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं अगर आप नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो दही, रीठा, शिकाकाई, हिना पेस्ट या फिर अंडे का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सभी प्राकृतिक रूप से आपके बालों में जान फूंकने का काम करेंगे।

6/6

बालों को न रखें खुला

कई बार हम गीले व सूखे बालों को खोलकर घर से बाहर निकल जाते हैं। फिर होता यह है कि बाल तो ड्राई हो ही जाते हैं। साथ ही वह उलझ भी जाते हैं और कंघी करते समय बहुत ही ज्यादा टूटते व झड़ते हैं। इसलिए ट्रेवल के दौरान बाल बांध कर रखें, डेस्टिनेशन पर पहुंचर खोल दें। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - रूखे और बेजान बालों से छुटकारा दिला सकती है ये 10 रुपये की चीज, मिलेंगे सॉफ्ट और सिल्की हेयर