मेकअप हटाने के बाद स्किन हार्ड क्यों हो जाती है? 5 सही तरीकों से करें स्किन केयर

Skin Care Tips After Makeup: क्या आपकी स्किन भी मेकअप रिमूव करने के बाद बहुत ही ज्यादा ड्राई हो जाती है? या हार्ड हो जाती है? अगर हां तो इन 5 तरीके से आप अपना स्किन केयर सुधार सकते हैं।

Written by Vidya Sharma | Published : January 8, 2026 3:09 PM IST

1/6

रूखी त्वचा की देखभाल कैसे करें?

Makeup Ke Baad Skin Care Kaise Kare: कई महिलाएं इस एक समस्या से परेशान रहते हीं कि अक्सर मेकअप के बाद जब वह चेहरा धोती हैं तो उन्हें अपनी स्किन काफी रूखी, खिंची-खिंची और हार्ड महसूस होने लगती है। ऐसे में हमारे मन में पहला ख्याल यही आता है कि कहीं हमारे चेहरे की सारी नमी खो तो नहीं गई! अगर आपके साथ भी लंबे समय से ऐसा हो रहा है तो इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे स्किन का सेंसिटिव होना, हार्ड क्लींजर का इस्तेमाल, स्किन रगड़ना, अल्कोहल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल या त्वचा पर डेड स्किन को जमा हो जाना आदि। आज के समय में ज्यादातर महिलाएं मेकअप कर रही है, ऐसे में उन्हें ये 5 स्किन केयर टिप्से के बारे में जरूर पता होना चाहिए। ताकि मेकअप के बाद भी उनकी स्किन हेल्दी और सॉफ्ट नजर आए।

2/6

पहले बदले अपने क्लींजर

आजकल महिलाएं विज्ञापनों की देखा-देखी में अलग-अलग तरह के क्लींजर का उपयोग कर रही हैं। आपको समझने की जरूरत है कि यह प्रोक्टर तब तक असर नहीं दिखाएंगे, जब तक की आप अपनी स्किन टाइप के अनुसार ही क्लींजर का इस्तेमाल न करें। इसलिए अगर आपकी स्किन ऑयली है तो फोन वाला, वरना ड्राई स्किन पर जेल या वाटर बेस्ट क्लींजर का इस्तेमाल करें। हो सके तो नेचुरल प्रोडक्ट का उपयोग करें। Also Read - Weight Loss Alert: क्या कॉफी है सबसे सस्ता फैट बर्नर?

3/6

मेकअप के बाद स्किन को हाइड्रेट करें

मेकअप करने के बाद आपको अपनी त्वचा छूने में बहुत ही हार्ड या ड्राई महसूस हो रही है तो इसे हाइड्रेट करें। इसके लिए आर नेचुरल फेस टोनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह त्वचा के पीएच लेवल को बैलेंस करने और स्किन को ड्राई होने से बचाने में मदद करता है। सबसे अच्छा उपाय है कि आप गुलाब जल का इस्तेमाल करें।

4/6

मॉइस्चराइजर के साथ मिलाएं ग्लिसरीन

आपके साथ भी ऐसा होता होगा कि मेकअप हटाने के बाद आप अपने चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाते होंगे। कुछ समय बाद त्वचा इसे सोख लेती है और फिर से ड्राई होने लगती है। इस स्थिति से बचने के लिए आप अपने मॉइस्चराइजर में 2-3 बूंद ग्लिसरीन को मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्लिसरीन में नेचुरल स्किन मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं। Also Read - पित्त को संतुलित करने के लिए क्या खाएं? जानें ठंडी तासीर की चीजों की लिस्ट

5/6

रात को स्किन को रिपेयर होने दें

रात को ​मेकअप हटाने के बाद हमारी स्किन खुद को रिपेयर करती है। ऐसे में आप रात को स्किन को क्लियर करने के बाद एक अच्छी नाइट क्रीम या स्लीप फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें सेरामाइड्स जैसे अच्छे गुण हों। इससे अधिक कुछ न लगाएं ताकि त्वचा रात को ऑयल प्रोडक्शन करे और आपकी स्किन नेचुरली हील हो पाए।

6/6

गर्म पानी के इस्तेमाल से बचें

सर्दियों में ठंड न लगे, इसलिए हम सभी गर्म पानी से ही अपना फेस वॉश करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि गर्म पानी से त्वचा का नेचुरल तेल खत्म होता जाता है और स्किन ड्राई व हार्ड होने लगती है। इसलिए ठंडे या फिर नॉर्मल टेंप्रेचर वाले पानी से ही अपना फेस वॉश करें। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - इमरान खान की दाईं आंख की 85% रोशनी खत्म, क्या वाकई खतरे में है पाकिस्तान के पूर्व पीएम की सेहत?