English हिन्दी
Advertisement

रात के समय स्किन केयर रूटीन क्यों जरूरी है? बता रहे हैं डर्मेटोलॉजिस्ट 

Why Night Skin Care Routine Is Important: रात को सही स्किन केयर रूटीन को अपनाने से पिंपल्स, एक्ने और दाग-धब्बे घटते हैं।

Written By Ashu Kumar Das
Published : December 25, 2025 5:56 PM IST

रात को स्किन करती है खुद को रिपेयर

Why Night Skin Care Routine Is Important: रात को सही स्किन केयर रूटीन को फॉलो किया जाए, तो इससे चेहरे के दाग-धब्बे, पिंपल्स, एक्ने, ऑयली स्किन और ड्राईनेस से राहत मिलती है। दिल्ली के डर्माहील स्किन एंड क्लिनिक की कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. नवजोत अरोड़ा के अनुसार, रात को त्वचा को खुद से हील करने का समय मिलता है। इस दौरान हमारी त्वचा खुद को रिपेयर और रिन्यू करने की प्रक्रिया में होती है। इसलिए रात को सही स्किन केयर रूटीन को फॉलो करके सोया जाए, तो चेहरे को ज्यादा फायदा मिलता है।

रात के समय स्किन केयर रूटीन क्यों जरूरी है?

स्किन केयर एक्सपर्ट का कहना है कि रात को जब शरीर आराम कर रहा होता है, तब ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाता है। इस दौरान स्किन सेल्स रिपेयरिंग की प्रक्रिया तेज होती है। ऐसे में रात को सही तरीके साफ करके सोया जाए तो उगली सुबह बेहतर रिजल्ट बेहतर मिलता है। रात में स्किन केयर इसलिए भी ज्यादा असरदार होती है क्योंकि उस समय त्वचा बाहरी फैक्टर्स से दूर रहती है। न धूप का असर होता है और न ही प्रदूषण का। इससे लगाए गए सीरम, मॉइश्चराइजर या नाइट क्रीम त्वचा में बेहतर तरीके से एब्जॉर्ब होते हैं। जिससे झाइयां, झुर्रियां, दाग-धब्बे कम  होते हैं।

रात को स्किन साफ न करने के नुकसान

दिनभर स्किन पर जमा मेकअप, सनस्क्रीन, पसीना और प्रदूषण अगर रात में साफ न किया जाए, तो यह पोर्स को बंद कर देता है। इससे पिंपल्स, ब्लैकहेड्स और एक्ने की समस्या बढ़ सकती है। रात का स्किन केयर रूटीन फाइन लाइन्स, झुर्रियों और ढीली त्वचा की समस्या को कम करने में मदद करता है। नाइट क्रीम और सीरम स्किन को डीप न्यूट्रिशन देते हैं।

Advertisement

नाइट स्किन केयर से बढ़ता है ग्लो

एक्सपर्ट का मानना है कि रात को सोने से पहले सही स्किन केयर रूटीन को अपनाया जाए, तो इससे स्किन टोन बेहतर बनने लगता है। चेहरे के दाग-धब्बे घटते हैं और समय के साथ धीरे-धीरे पर एक नेचुरल ग्लो आने लगता है।

रात को स्किन केयर रूटीन कैसे करें?

रात को सही स्किन केयर रूटीन करने का सबसे पहला तरीका होता है मेकअप क्लीन करना। दिन में जिस मेकअप ने चेहरे पर चमक लाई थी। अगर उसको रात में हटाया न जाए, तो इससे स्किन डैमेज हो सकती है। इसलिए रात सोने से पहले चेहरे को माईसैलर वॉटर, क्लींजिंग मिल्क, नारियल तेल या बादाम तेल के साथ साफ जरूर करें।

फेस वॉश करें

मेकअप हटाने के बाद फेस वॉश से चेहरा अच्छी तरह साफ करें। अगर आपकी स्किन ऑयली है,  जेल बेस्ड क्लींजर का इस्तेमाल करें। वहीं, ड्राई स्किन वाले लोग क्रीम बेस्ड क्लींजर और सेंसिटिव स्किन वाले लोग माइल्ड और सल्फेट-फ्री फेस वॉश का इस्तेमाल करते हैं। फेस वॉश करने से स्किन के पोर्स साफ होते हैं और त्वचा खुलकर सांस ले पाती है।

सीरम और नाइट क्रीम

फेश वॉश करने के बाद चेहरे को सूखाएं और टोनर से साफ करें। टोनर के बहाद सीरम लगाएं। सीरम स्किन के लिए बूस्टर की तरह काम करता है। नाइट स्किन केयर रूटीन में सीरम को शामिल करने से चेहरे के पिगमेंटेशन खत्म होते हैं फेस नैचुरली ग्लो करता है।

आई क्रीम

अक्सर नाइट स्किन केयर रूटीन में आई क्रीम को नजरअंदाज करते हैं, लेकिन ये बहुत जरूरी स्टेप होता है। आई क्रीम लगाने से डार्क सर्कल, फाइन लाइन्स और पफीनेस कम होती है। आई क्रीम को रिंग फिंगर से हल्के हाथों से लगाएं।

नाइट क्रीम

नाइट स्किन केयर रूटीन का सबसे आखिरी स्टेप होता है नाइट क्रीम लगाना। नाइट क्रीम स्किन को गहराई से पोषण देती है। इससे चेहरे के दाग-धब्बों को कम करने में मदद मिलती है। एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप रोजाना सिर्फ 10 से 15 मिनट भी सही नाइट स्किन केयर रूटीन को दे दें, तो कुछ ही हफ्तों में आपकी स्किन में साफ फर्क नजर आने लगता है।