सर्दियों में बाल झाड़ू जैसे जड़ जड़ क्यों हो जाते हैं?

Jhadu Jaise Balo Ka Kya Kare: क्या आपके बाल भी इतने ड्राई हो गए हैं, कि हर कोई उन्हें झाड़ू से कम्पेयर करने लगता है? अगर हां तो सिर्फ तेल के भरोसे न रहें। बल्कि हमारे बताए इन 4 में से किसी भी एक नुस्खे का इस्तेमाल करें।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Updated: December 23, 2025, 10:31 AM

सर्दियों में बाल झाड़ू जैसे जड़ जड़ क्यों हो जाते हैं? photo icon1/6

रूखे बालों की देखभाल करने का तरीका

Winter Mai Balo Ki Dekhbhal Kaise Kare: क्या आपके बाल हर मौसम में ड्राई रहते हैं, यहां तक कि तेल लगाने के बाद भी कोई खास असर नहीं दिखता है? अगर हां तो फिर आपको अपने बालों की जरूरतों को समझना होगा। हर बार जरूरी नहीं होता है कि तेल असरदार साबित हो। कभी-कभार हमें एक्स्ट्रा एफर्ट्स डालने होते हैं, ताकि उन्हें सही तरीके से पोषण मिल पाए। वो कैसे होगा, आइए आपको 3 असरदार नुस्खों के बारे में बताते हैं। ये आपके झाड़ू जैसे बालों को भी रेशम के धागे सा सिल्की बना देंगे।

सर्दियों में बाल झाड़ू जैसे जड़ जड़ क्यों हो जाते हैं? photo icon2/6

पहले जानें बालों के झाड़ू जैसे रूखा होने का कारण

हमारे बाल इसलिए झाड़ू से हो जाते हैं क्योंकि उन्हें पोषण कम मिल रहा होता है। हम अपनी तरफ से तेल तो बहुत लगाते हैं, लेकिन फिर बालों की हालत को नहीं सुधार पाते हैं। ऐसे में सभी के मन में यह सवाल आता है कि अब आखिर इस्तेमाल करें तो क्या करें। इसलिए आज हम आपको 3 हेयर मास्क बनाने का तरीका बताने वाले हैं, जो बालों को सिल्की, शाइनी और मजबूत बनाने में फायदेमंद साबित होंगे। आइए जानते हैं ये कौन-से नुस्खे हैं। Also Read - बीड़ी और सिगरेट हेल्थ के लिए दोनों में से क्या ज्यादा हानिकारक है?

सर्दियों में बाल झाड़ू जैसे जड़ जड़ क्यों हो जाते हैं? photo icon3/6

बालों पर लगाएं एलोवेरा का हेयर मास्क

इसमें कोई दो राय नहीं है कि एलोवेरा जेल में विटामिन ई, ए, एंटीऑक्सीडेंट और बालों को हाइड्रेट करने जैसे कई गुण होते हैं। यह बालों में नमी को बनाए रखने के साथ- साथ उन्हें फ्रिजी होने से बचाता है। आपको बस 3 चम्मच एलोवेरा जेल, उसमें 2 चम्मच आंवला पाउडर और 1 चम्मच नारियल का तेल डालकर अच्छे से मिक्स करना है। इसे अपने बालों पर लगाएं और 30 मिनट तक सूखाने के बाद हेयर वॉश कर लें।

सर्दियों में बाल झाड़ू जैसे जड़ जड़ क्यों हो जाते हैं? photo icon4/6

करी पत्ता का पेस्ट

करी पत्ता बालों में शाइन लाने और उन्हें समय से पहले काला बनाने में मदद करता है। सूखा हो या ताजा, आपको करी पत्ता कहीं से भी मिल जाएगा। अगर आप ताजे पत्ते ले रहे हैं तो उन्हें मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें और बालों पर लगा लें। वहीं अगर आप सूखे करी पत्ता के पत्तों का इस्तेमाल कर रहे हैं तो पहले इन्हें मिक्सी में पीसकर पाउडर तैयार कर लें। अब आप इसमें मेहंदी पाउडर और चाय पत्ता का पानी डालकर घोल बना लें। इसके बालों पर लगाएं और फिर देखें कैसे बाल चमकते हैं। Also Read - Aishwarya Rai Bachchan ने बेटी Aaradhya को फोन व सोशल मीडिया से दूर कैसे रखा, पेरेंटिंग के ये 3 तरीके आप भी सीखें

सर्दियों में बाल झाड़ू जैसे जड़ जड़ क्यों हो जाते हैं? photo icon5/6

मेथी और कलौंजी का पेस्ट

एक ओर जहां मेथी बालों की प्रोटीन की कमी को पूरा करने और उन्हें स्ट्रेंथ देने का काम करती है। वहीं कलौंजी बालों को काला बनाए रखने का काम करती है। इन दोनों को अगर आप एक रात पहले पानी में भिगोकर रख दें और फिर अगले दिन मिक्सी में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। इसे अपने बालों पर लगाएं और 30-40 मिनट तक रखने के बाद हेयर वॉश कर लें।

सर्दियों में बाल झाड़ू जैसे जड़ जड़ क्यों हो जाते हैं? photo icon6/6

दही और सरसों का तेल

अगर आप एक कटोरी दही में 3-4 चम्मच सरसों का तेल मिक्स करते हैं और फिर इसे बालों पर लगाते हैं। तो यह नुस्खा आपकी स्कैल्प की गंदगी को साफ करने और डैंड्रफ की समस्या को दूर करने में मदद करता है। सर्दियों में होने वाली रूसी के लिए तो यह बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - डायरिया के खिलाफ बड़ी जीत, भारत में दस्त के कारण होने वाली मौत के मामलों में भारी गिरावट

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source