English हिन्दी
Advertisement

चेहरे से कमजोर दिख रहे हैं? करें ये 5 काम और बढ़ाएं चेहरे का नूर

Chehre Ki Kamjori Kaise Dur Kare: क्या आपके फेस भी इतना डल दिखने लगा है कि लोग आपको कमजोर कहने लगे हैं? इसके कई कारण हो सकते हैं लेकिन उपाय सिर्फ ये 5 हैं, जिनके बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं।

Written By Vidya Sharma
Published : December 23, 2025 11:06 AM IST

चेहरे की कमजोरी दूर कर, निखार कैसे लाएं

Face Ka Glow Wapas Kaise Laye: कई बार ऐसा होता है कि हम किसी बात को लेकर बहुत ही ज्यादा परेशान हो जाते हैं, जिसका सीधा असर हमारे चेहरे पर दिखने को मिलता है। होता है यह कि हमारा फेस मुर्झा सा जाता है और आंखों के नीचे काले घेरे आ जाते हैं। साथ ही सही पोषण की पूर्ति न होना भी चेहरे को डल कर सकता है। ऐसा किसी एक के नहीं बल्कि कई लड़कियों के साथ होता है और लोग उनका चेहरा देखकर कमजोर बोल देते हैं। खैर हम लोगों की धारणाओं को बदल नहीं सकते हैं, लेकिन अपनी त्वचा का अच्छे से ख्याल जरूर रख सकते हैं। ताकि खुद में कॉन्फिडेंट फील कर पाएं और चेहरे पर आने वाले निखार को बढ़ा पाएं। कैसे? बस इसी सवाल का जवाब देने के लिए आज हम आपको इस लेख में 5 ऐसे तरीकों के बारे में बताने वाले हैं।

पोषण की पूर्ति करें

चेहरा कमजोर दिखने का पहला कारण, पेट भरकर व पोषण युक्त आहार का न करना है। पढ़ाई और नौकरी की चिंता में हम अपने खाने पर सही से ध्यान नहीं दे पाते हैं। साथ अगर अगर आप टेंशन के साथ खाना खाते हैं तो जाहिर सी बात है बॉडी में नेगेटिविटी बनी रहेगी और खाना भी नहीं लगेगा। इसलिए कम से कम आप खाते समय अपनी टेंशन से कोसो दूर रहें और अपनी थाली में पोषण युक्त आहार को शामिल करें। रोजाना की हेल्दी डाइट से आपकी स्किन भी हेल्दी होगी और चेहरा खिल उठेगा।

शरीर में पानी की कमी न होने दें

जैसा कि सर्दियां आ गई हैं, हमारी बार-बार पानी पीने की आदत में भी कमी आएगी। सर्दियों में सभी लोग शरीर की मांग के हिसाब से कम पानी पीते हैं। जिससे बॉडी डीहाइड्रेट हो जाती है। ऐसे में जाहिर सी बात है कि पानी की कमी शरीर को कमजोर दिखाएगी ही। साथ ही स्किन भी डीडाईड्रेट होगी और डार्क सर्कल्स भी बढ़ेंगे। इसलिए आप रोजाना पानी पिएं। हो सके तो हॉट-कूल वाली बोतल ले लें, जिसमें पानी गर्म रहता है।

Advertisement

होम रेमेडीज का करें इस्तेमाल

कई बार हमारा चेहरा इसलिए भी डल दिखता है क्योंकि त्वचा पर जमी गंदगी सही से साफ नहीं हुई होती है। ऐसे में अगर आप केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं तो यह स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप घरेलू नुस्खों, जैसे ओट स्क्रब, एलोवेरा जेल, बेसन फेस पैक या मुल्तानी मिट्टी से बने फेस पैक का इस्तेमाल करें।

सही स्किन केयर फॉलो करें

वैसे तो आजकल कम उम्र में ही लड़कियों को स्किन केयर का शौक चढ़ गया है। लेकिन अगर आप 25 साल या उससे बड़ी हैं, तो कुछ स्किन केयर स्टेप्स को फॉलो करना आपके लिए बहुत जरूरी है। जैसे क्लींजिंग, स्क्रब, मॉइस्चराइजिंग, सनस्क्रीन और स्किन टाइप के अनुसार कोई भी सीरम का इस्तेमाल करें। यह स्किन को हेल्दी रखने और किसी भी तरह के नुकसान से बचाते हैं।

न करें यह काम

कभी-कभार हम बिल्कुल ध्यान नहीं देते हैं कि हमारी लाइफस्टाइल की कुछ आदतों की वजह से त्वचा खराब हो सकती है। जैसे चेहरे पर बार-बार हाथ लगाना, फेस वॉश न करना, गलत स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना और शरीर व त्वचा को सही पोषण न देना। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।