बोर्ड एग्जाम की तैयारी में रातभर जागना नहीं बल्कि पूरी नींद लेना है जरूरी, परफॉर्मेंस-कॉन्फिडेंस सब होगा डबल

Students Sleep Deprivation: रातभर जाग कर पढ़ाई करने से उसका परफॉर्मेंस अच्छा होने की बजाय उल्टा कम भी हो सकता है, क्योंकि दिमाग भी दिन में तभी अच्छे से काम कर पाता है जब उसे रात को पूरी नींद मिली हो।

Written by Mukesh Sharma | Published : February 27, 2026 12:18 PM IST

1/6

तेज दिमाग के लिए पर्याप्त नींद

Why Proper Sleep is Important For Students: बच्चों बोर्ड एग्जाम चल रहे हैं और यह बच्चों को लिए वह समय होता है जिसमें वे बच्चे भी सीरियस होकर पढ़ते नजर आते हैं जो पहले किताब तक उठाकर नहीं देखते। कुछ बच्चे तो रात-रातभर पढ़ाई करते रहते हैं, क्योंकि उन्हें अपने सिलेबस रिवाइज करना होता है। बच्चों को लगता है कि एग्जाम के दिनों में अगर दिन-रात करके सिलेबस कवर कर लिया तो वे एग्जाम में अच्छा परफॉर्मेंस दे पाएंगे। लेकिन जो सिलेबस कवर करने के चक्कर में नींद की कुर्बानी दी है उसका क्या? क्या आपको लगता है कि नींद से समझौता करके आपका दिमाग एग्जाम में अच्छा परफॉर्मेंस दे पाएगा? अगर आपको ऐसा लगता है, तो यह भ्रम है। इस लेख में हम आपको बताएंगे आखिर कैसे रातभर जागकर सिलेबस कवर करने से फायदा नहीं बल्कि एग्जाम परफॉर्मेंस और सेहत दोनों को ही नुकसान हो रहा है। अगर आप भी स्टूडेंट हैं और इस समय यही लाइफस्टाइल फॉलो कर रहे हैं या फिर आप एक पेरेंट्स हैं और आपके बच्चे आजकल कुछ ऐसा ही लाइफस्टाइल फॉलो कर रहे हैं, तो यह खास जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी हो सकती है।

2/6

दिमाग के लिए बहुत जरूरी है नींद

एक स्टूडेंट के लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि उसके दिमाग के लिए नींद बहुत जरूरी है। हमारा दिमाग दिनभर किसी न किसी प्रक्रिया में बिजी रहता है। आप कुछ काम कर रहे हों या फिर कुछ सोच रहे हों, आपका दिमाग बिजी होता है। इसलिए, दिमाग को भी रेस्ट जरूरी है और वह सिर्फ नींद से ही मिल पाता है और एक स्टूडेंट जो अच्छा परफॉर्मेंस देना चाहता है, उसके लिए यह जानना बहुत जरूरी है। Also Read - मिठाइयों पर लगा चांदी का वर्क क्या सेहत के लिए है सुरक्षित? जानें, क्या कहते हैं डॉक्टर

3/6

एक लिमिट तक ही काम करता है दिमाग

हमारे शरीर की तरह हमारा दिमाग भी थकता है और इसलिए वह भी एक लिमिट तक ही काम करता है। उस सीमित सीमा के बाद दिमाग के काम करने की क्षमता (जैसे याद रखना व सोचना आदि) कम होने लगती है। इसलिए जिन बच्चों को लगता है कि रातभर जागकर वे ज्यादा सिलेबस कवर कर लेंगे तो ऐसा नहीं करने से उनके दिमाग की लिमिट क्रॉस हो जाती है।

4/6

क्वालिटी परफॉर्मेंस के लिए क्वालिटी स्लीप जरूरी

एक स्टूडेंट के लिए यह किसी मंत्र से कम नहीं है और उसे यह चीज हमेशा याद रखनी चाहिए। अगर कोई स्टूडेंट एग्जाम में अच्छा परफॉर्मेंस देना चाहता है, तो रातभर अंधाधुंध रिवीजन करने से बात नहीं बनेगी अगर वे अपनी नींद की कुर्बानी दे रहे हैं। दिमाग की क्षमता और शक्ति बढ़ने के लिए रोजाना अच्छी क्वालिटी की और पर्याप्त नींद लेना बेहद जरूरी है। Also Read - खाने के बाद नींद क्यों आती है? डॉ. रोहित साने से समझें शुगर स्पाइक का सच

5/6

ऐसे लक्षण हैं तो तुरंत छोड़ दें ये आदत

अगर कोई बच्चा रात को देर तक पढ़ाई करता है और फिर सुबह जल्दी उठकर पढ़ने लग जाता है या फिर रातभर ही पढ़ाई करता है तो हो सकता है उसकी नींद पूरी नहीं हो रही है। ऐसे में अगर उसे दिन में नींद आना, बार-बार जम्हाई लेना और सुस्ती या कमजोरी महसूस होने जैसे लक्षण दिख रहे हैं, तो उन्हें जल्द से जल्द अपना लाइफस्टाइल बदल लेना चाहिए।

6/6

कैसे करें स्मार्ट स्टडी

अगर आपके पास समय कम है और रिवीजन ज्यादा बचा हुआ है, तो आप देर रात तक पढ़ सकते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप रातभर पढ़ते रहें। वहीं रात को बहुत देर तक पढ़ने की बजाय सुबह जल्दी उठकर पढ़ना ज्यादा फायदेमंद रहता है। अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - पैनिक अटैक के दौरान खुद को कैसे संभालें? साइकोलॉजिस्ट से जानें