hamburger icon
A
Read in English

शनिवार के दिन पैदा होने वाले बच्चे इतने गुस्से वाले क्यों होते हैं? ये 5 चीजें जो करती हैं उन्हें गुस्से से लाल

Saturday Born Kids: शनिवार के दिन पैदा होने वाले बच्चे अक्सर ज्यादा गुस्से वाले होते हैं। इस लेख में हम आपको 5 ऐसे कारण बताएंगे जिनके बार इन बच्चों को अक्सर ज्यादा गुस्सा आ जाता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : November 8, 2025, 12:04 PM

शनिवार के दिन पैदा होने वाले बच्चे इतने गुस्से वाले क्यों होते हैं? ये 5 चीजें जो करती हैं उन्हें गुस्से से लाल photo icon1/6

शनिवार के दिन जन्म लेने वाले बच्चे

Why Saturday Born Have Anger Issues: हर बच्चा खास और स्पेशल गुणों के साथ जन्म लेता है और इसलिए वह बड़ा होकर एक अलग पर्सनालिटी बनता है। यही कारण है कि कोई बच्चा आगे जाकर गुस्से वाला व्यक्ति बन जाता है, तो कोई व्यक्ति शांत स्वभाव का व्यक्ति बनता है। वहीं कुछ लोग मजाकिया अंदाज वाले होते हैं, तो कुछ लोग शर्मीले होते हैं। लेकिन ऐसा भी मान जाता है कि शनिवार के दिन पैदा होने वाले बच्चे काफी गुस्से वाले होते हैं। बचपन से ही उनमें गुस्सा ज्यादा होता है और उन्हें जब गुस्सा आ जाता है, तो वह खुद पर भी कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। इस लेख में हम आपको इसी बारे में कोई खास जानकारी देने वाले हैं।

शनिवार के दिन पैदा होने वाले बच्चे इतने गुस्से वाले क्यों होते हैं? ये 5 चीजें जो करती हैं उन्हें गुस्से से लाल photo icon2/6

गलत होता नहीं देख सकते

शनिवार के दिन जन्म लेने वाले बच्चे थोड़ा स्ट्रिक्ट पर्सनालिटी के होते हैं और सबसे खास बात यह होती है कि वे किसी के साथ भी गलत होता नहीं देख सकते हैं। चाहे वह कोई घर का व्यक्ति हो या बाहर का उन्हें फर्क नहीं पड़ता है, वे उस व्यक्ति के साथ गलत होता देखकर तुरंत आवाज उठाते हैं। Also Read - आंखों या उसके आसपास दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें

शनिवार के दिन पैदा होने वाले बच्चे इतने गुस्से वाले क्यों होते हैं? ये 5 चीजें जो करती हैं उन्हें गुस्से से लाल photo icon3/6

झूठ पसंद नहीं

जिन बच्चों का जन्म शनिवार के दिन होता है, उन्हें झूठ से खासतौर पर नफरत होती है। कोई झूठ को माफ चाहे कर दे लेकिन वे न तो झूठ को भूल पाते हैं और न ही झूठ बोलने वाले व्यक्ति को माफ कर पाते हैं। यही कारण है कि लोग अक्सर उनके सामने झूठ बोलने से डरने लगते हैं।

शनिवार के दिन पैदा होने वाले बच्चे इतने गुस्से वाले क्यों होते हैं? ये 5 चीजें जो करती हैं उन्हें गुस्से से लाल photo icon4/6

चुगली करने वालों से दूर

जिन बच्चों को जन्म शनिवार के दिन होता है, उनके दोस्त ज्यादा नहीं बन पाते हैं। क्योंकि वे हमेशा उन लोगों से दूर रहते हैं, जो एक-दूसरे की चुगली करने लगते हैं। अगर उनका कोई अपना दोस्त भी किसी की चुगली करना शुरू कर दे तो भी उन्हें गुस्सा आ जाता है और वे उसे तुरंत रोक देते हैं।  Also Read - एक स्वस्थ गर्भधारण के लिए मानसिक शांति भी जरूरी है, आयुर्वेद की मदद से कैसे खुद को करें रिलैक्स

शनिवार के दिन पैदा होने वाले बच्चे इतने गुस्से वाले क्यों होते हैं? ये 5 चीजें जो करती हैं उन्हें गुस्से से लाल photo icon5/6

समय पर काम होना जरूरी

ऐसा माना जाता है कि जो लोग शनिवार के दिन पैदा होते हैं, वे समय के बड़े पाबंद होते हैं। वे अपने समय के एक-एक मिनट को बहुत कीमती बनाकर इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में अगर उनका कोई काम समय पर नहीं हो पाता है, तो इस बात से भी वे परेशान हो जाते हैं और उन्हें गुस्सा आ जाता है।

शनिवार के दिन पैदा होने वाले बच्चे इतने गुस्से वाले क्यों होते हैं? ये 5 चीजें जो करती हैं उन्हें गुस्से से लाल photo icon6/6

ज्यादा मजाक पसंद नहीं

शनिवार के दिन पैदा होने वाले बच्चों को स्वभाव में कठोर और ऐसे में अगर कोई उनके साथ मजाक में भी मजाक कर ले तो वे इस बात पर गुस्सा हो जाते हैं। अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - शरीर में रोज दिखते हैं ये 5 लक्षण, तो बिना देरी किए चेकअप करवा लें