गर्मियों में राजस्थान में राबड़ी क्यों पी जाती है?
राजस्थान देश के सबसे गर्म राज्यों में से एक है। गर्मियों में राजस्थान के कई क्षेत्रों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है। ऐसे में राजस्थान के लोग गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए और लू से बचाव करने के लिए कई तरह के उपायों को अपनाते हैं। उन्हें उपायों में से एक है राबड़ी (Rajasthani Rabdi Drink)। राबड़ी राजस्थान का एक बेहद लोकप्रिय ड्रिंक है। राबड़ी को मुख्य रूप से बाजरे और छाछ को मिलाकर बनाया जाता है। बाजरे और छाछ का मिश्रण न सिर्फ शरीर को अंदर से ठंडा रखता है, बल्कि गर्मियों में होने वाली बीमारियों से भी बचाव होता है। इन दिनों राजस्थान ही नहीं, बल्कि प्रदूषण के कारण कई राज्यों में भयानक गर्मी पड़ने लगी है, तो ऐसे में राजस्थान की पारंपरिक ड्रिंक राबड़ी सबकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है। आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं राबड़ी पीने (Garmiyon Mein Rabdi Peene ke Fayde) के फायदों के बारे में।
