गर्मियों में एड़ी फटने के 5 कारण -Why Heels Crack In Summer
फटी एड़ियां हमारे पैरों की खूबसूरती खराब करती हैं। फटी एड़ियों को हमेशा ही स्किन केयर और पैरों की साफ सफाई से जोड़ कर देखा गया है। हालांकि, सर्दियों जैसे कुछ मौसमों को भी फटी एड़ियों (crack heels causes) से जोड़ कर देखा जाता है। दरअसल, सर्दियों में शुष्क मौसम और नमी की कमी के कारण हमारी एड़ियां फट जाती हैं। लेकिन तब क्या जब गर्मियों में हमारी एड़ियां फटने लगे? जी हां, कुछ लोगों की एड़ियां गर्मियों में भी फटी रहती हैं और कई बार बहुत कुछ करने के बाद भी आसानी से लही नहीं होंती। तो, आइए जानते हैं गर्मियों में फटी एड़ियों का कारण।