hamburger icon
A
Read in English

Gen Z का क्रेज बढ़ा रहे दादी-नानी के नुस्खे, त्वचा से लेकर बालों तक के लिए हैं फायदेमंद

Gen Z Ke Beauty Tips: आपने सोशल मीडिया पर कई नुस्खे देखे होंगे, लेकिन दादी-नानी के नुस्खों की बात ही और थी। यही कारण है कि जैन जी फिर से उन्हीं दादी-नानी के नुस्खों को सामने ला रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : November 28, 2025, 3:17 PM

Gen Z का क्रेज बढ़ा रहे दादी-नानी के नुस्खे, त्वचा से लेकर बालों तक के लिए हैं फायदेमंद photo icon1/6

दादी-नानी के नुस्खे

Gen Z Ke Favourite Nuskhe: आजकल जैन जी का एक बड़ा हिस्सा दादी-नानी के नुस्खों को लेकर बहुत ही ज्यादा क्रेज रखता है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि वह एस्थेटिक चीजें पसंद करते हैं, दूसरा सोशल मीडिया की मार। ऐसे में दो चीजें हुई हैं, एक दो इन्हें पॉपुलैरिटी मिली है और दूसरा यह कि दादी-नानी के जो नुस्खे लुप्त हो रहे थे, वह अब सभी तक पहुंच रहे हैं। आइए आपको ऐसे ही 5 घरेलू नुस्खों के बारे में बताने वाले हैं, जो त्वचा और बालों दोनों के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

Gen Z का क्रेज बढ़ा रहे दादी-नानी के नुस्खे, त्वचा से लेकर बालों तक के लिए हैं फायदेमंद photo icon2/6

बालों पर करी पत्ता का इस्तेमाल

करी पत्ता बालों के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। करी पत्ता में बीटा-कैरोटीन और प्रोटीन होता है जो बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने और स्कैल्प को हेल्दी बनाने में मदद करता है। पुराने जमाने में करी पत्ता से तेल तैयार किया जाता था जिसे बाल बढ़ाने और हेयर फॉल रोकने में मदद करता है। आप नारियल के तेल में करी पत्ता और एलोवेरा जेल उबालकर तेल तैयार करें और इस्तेमाल करें। Also Read - Gen Z वर्क प्रेशर का लोड क्यों नहीं झेल पाते हैं? जबकि मिलेनियल एक्स्ट्रा काम कर लेता है

Gen Z का क्रेज बढ़ा रहे दादी-नानी के नुस्खे, त्वचा से लेकर बालों तक के लिए हैं फायदेमंद photo icon3/6

चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल

इसमें कोई दो राय नहीं है कि मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल पुराने समय से ही होता आ रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि मुल्तानी मिट्टी एक नेचुरल चीज है जो शुरुआत से ही आसानी से मिल जाती थी। ज्यादा कुछ नहीं, आपको बस मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल डालकर पैक तैयार करना है और अपने चेहरे पर इस्तेमाल करना है।

Gen Z का क्रेज बढ़ा रहे दादी-नानी के नुस्खे, त्वचा से लेकर बालों तक के लिए हैं फायदेमंद photo icon4/6

बालों पर सरसों के तेल का इस्तेमाल

आपने देखा होगा कि आज भी हमारी दादी-नानी के बाल पूरी तरह से सफेद नहीं हुए हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि वह शुरुआत से ही अपने बालों पर सरसों का तेल लगाती आई हैं। यही कारण है कि जैन जी हफ्ते में एक से दो बार तो सरसों के तेल का इस्तेमाल कर रहे हैं। आप भी अपने बालों पर सरसों का तेल लगाकर लंबे समय तक उन्हें काला बनाए रख सकते हैं। Also Read - आंखों या उसके आसपास दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें

Gen Z का क्रेज बढ़ा रहे दादी-नानी के नुस्खे, त्वचा से लेकर बालों तक के लिए हैं फायदेमंद photo icon5/6

चेहरे पर कच्चा दूध का इस्तेमाल

पहले के जमाने में जब कुछ नहीं होता था, तब महिलाएं दूध उबालने से पहले थोड़ा सा अपने चेहरे पर भी लगाया करती थीं। दूध त्वचा को साफ करता है, दाग-धब्बों को हल्का करने और स्किन टोन को इवन बनाने में मदद करता है। आपको सोशल मीडिया पर भी कई ऐसे वीडियो मिल जाएंगे, जिन्हें कई लोग आजमा रहे हैं।

Gen Z का क्रेज बढ़ा रहे दादी-नानी के नुस्खे, त्वचा से लेकर बालों तक के लिए हैं फायदेमंद photo icon6/6

एक्ने-पिंपल्स के लिए दालचीनी का इस्तेमाल

दाग-धब्बों को हटाने के लिए दादी-नानी का एक नुस्खा दाग-धब्बों को हल्का करने का बहुत ही फायदेमंद होता है। आप थोड़ी सी दालचीनी लें, उसे पानी के साथ थोड़ा सा पीसकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर उन हिस्सों पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। समय पूरा होने के बाद फेस वॉश कर लें और फिर देखें कैसे आपकी स्किन क्लियर हो जाती है। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - एक स्वस्थ गर्भधारण के लिए मानसिक शांति भी जरूरी है, आयुर्वेद की मदद से कैसे खुद को करें रिलैक्स