चेहरे पर खुजली का कारण और उपाय
Face Ki Itching Kaise Thik Kare: अक्सर हम महसूस करते हैं कि गाल, माथे या चिन पर हमें खुजली होती है और यह एक-दो बार नहीं, बल्कि दिन भर में कई बार होती है। यह भले ही एक आम समस्या है, लेकिन इसे हल्के में लेना बिल्कुल सही नहीं है। कई बार तो यह स्किन के ड्राई होने की वजह से होता है, लेकिन एलर्जी, स्किन इंफेक्शन, हार्मोन बदलाव या किसी बीमारी का संकेत इसके अन्य कारण हो सकते हैं। अगर बार-बार खुजली हो रही है, और साथ ही रेडनेस व दाने भी निकल रहे हैं तो इसके लिए फौरन डॉक्टर को दिखाएं। लेकिन सिर्फ इचिंग की समस्या है तो आइए आपको बताते हैं इससे कैसे डील करना है।