अचानक पेट दर्द क्यों होता है? ये 5 चीजें हो सकती हैं कारण

Stomach Pain: क्या आपको भी कभी-कभी पेट में अचानक से दर्द होने लगता है? अगर हां तो इसे नजरअंजार न करें और दर्द होने के इन 5 कारणों को जानकर तुरंत इलाज करें।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : August 27, 2025, 10:49 AM

अचानक पेट दर्द क्यों होता है? ये 5 चीजें हो सकती हैं कारण photo icon1/6

पेट में दर्द होने का कारण

Pet Dard Hone Ka Karan: कई बार बैठे-बैठा या चलते समय अचानक ही पेट दर्द शुरू हो जाता है। आपके साथ भी कभी न कभी ऐसा हुआ होगा। वैसे तो ये समस्या आम है, लेकिन अक्सर दर्द इतना बढ़ जाता है कि मन में दर्द को लेकर कई सवाल पैदा होने लगते हैं। लेकिन क्या आपने कभी ऐसा सोचा है कि पेट में अचानक होने वाले इस दर्द के पीछे क्या क्या हो सकता है? आज हम आपको इस लेख में ऐसे ही 5 कारणों के बारे में बताने वाले हैं।

अचानक पेट दर्द क्यों होता है? ये 5 चीजें हो सकती हैं कारण photo icon2/6

गैस्ट्रोएंटेराइटिस की समस्या

गैस्ट्रोएंटेराइटिस पेट से जुड़ी समस्या होती है, जिसमें बैक्टीरिया व वायरस के कारण दस्त, उल्टी, पेट में ऐंठन व दर्द हो सकता है। ऐसा तब होता है जब हम कुछ गलत खाते हैं या खराब पानी पीते हैं। जब कभी ऐसी स्थिति पैदा हो तो आप खूब पानी पिएं और बासी की बजाय ताजा खाना खाएं। ये आपके पेट को आराम देने का काम करेंगे। Also Read - गर्मियों में क्यों बढ़ जाते हैं पेट के इंफेक्शन? राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

अचानक पेट दर्द क्यों होता है? ये 5 चीजें हो सकती हैं कारण photo icon3/6

सही से खाना न पचना

एक पेट दर्द गैस की वजह से होता है, लेकिन सही तरीके से खाने के बाद भी अगर आपके पेट में अचानक दर्द होने लगता है तो इसका कारण है कि जो खाना आप खा रहे हैं व सही से नहीं पच रहा है। ऐसा तब होता है जब हम ज्यादा, जल्दी-जल्दी, मसालेदार व तैलीय भोजन खाते हैं। यह दर्द अक्सर पेट के ऊपरी हिस्से में महसूस होता है।

अचानक पेट दर्द क्यों होता है? ये 5 चीजें हो सकती हैं कारण photo icon4/6

गलत तरीके से बैठना

कई बार हमारे पेट दर्द का कारण खान-पान नहीं बल्कि हमारे बैठने के तरीके पर निर्भर करता है। जी हां, जैसे अगर आप पीठ झुकाकर बैठते हैं तो पेट मुड़ता है, जिससे अंदर की आंतों पर भी असर पड़ता है। वहीं ज्यादा समय तक टेढ़ा बैठने से पेट दर्द होने लगता है। इसलिए आप अपने बैठने के तरीके को सुधारें, जिससे पेट दर्द न हो। Also Read - गर्मी से सूख जाता है पेट तो आजमाएं डॉक्टर की बताई ये टिप्स, पेट को रखेंगी स्वस्थ

अचानक पेट दर्द क्यों होता है? ये 5 चीजें हो सकती हैं कारण photo icon5/6

पथरी भी हो सकता है कारण

गुर्दे की पथरी के कारण भी पीठ के निचले हिस्से से शुरू होकर पेट के निचले हिस्से तक अचानक और तेज दर्द हो सकता है। यह दर्द लहरों में आता है और बहुत असहनीय हो सकता है। इसलिए अगर आपका दर्द बढ़ता जा रहा है या अक्सर दर्द होते रहता है तो एक बार पथरी की जांच करवाएं।

अचानक पेट दर्द क्यों होता है? ये 5 चीजें हो सकती हैं कारण photo icon6/6

बाहर का खाना

बाहर होटल में जो खाना बनाया जाता है, उसमें कई चीजें एक-दो दिन पहले की होती है। साथ ही इस्तेमाल होने वाला तेल भी कई बार यूज किया जा चुका होता है। ऐसे में अगर आप अधिक मात्रा में फास्ट फूड या तला हुआ खाते हैं तो ये पेट दर्द का कारण बन सकता है। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - गर्मी की वजह से होने वाले पेट दर्द को कैसे ठीक करें? जानें 5 असरदार घरेलू उपाय

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source