स्लीप डिसऑर्डर की समस्या
Sleep Disorder Ko Naturally Kaise Thik Kare: नींद एक बहुत जरूरी प्रक्रिया है जो हमारे शरीर की मरम्मत (रिपेयर), दिमाग के कामकाज और भावनात्मक संतुलन को बनाए रखती है। फिर भी, 2025 में, दुनिया भर में लगभग 30% वयस्क किसी न किसी तरह की नींद की समस्या से यानी कि स्लीप डिसऑर्डर से जूझ रहे हैं, चाहे उन्हें सोने में मुश्किल होती हो, उनकी नींद बार-बार टूटती हो, या उन्हें आरामदायक नींद नहीं मिलती हो। वेक्लिनिक होम्योपैथी की फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर दीक्षा कटियार का कहना है कि ‘जहां आधुनिक चिकित्सा अक्सर लक्षणों को नियंत्रित करने पर ध्यान देती है, वहीं होम्योपैथी एक प्राकृतिक और संपूर्ण रास्ता दिखाती है। यह नींद में खलल के मूल कारणों को समझने और शरीर की प्राकृतिक क्षमता को सहारा देने पर जोर देती है ताकि वह अपना संतुलन बहाल कर सके।’ इसके बाद डॉक्टर ने 5 घरेलू उपाय बताएं हैं जिससे आप स्लीप डिसऑर्डर को दूर कर सकते हैं।