धीरे-धीरे हवा में बढ़ती ठंडक से सिर दर्द क्यों होता है? जानें 5 तरीके जो दूर करेंगे समस्या

Headache In Cold Wind: क्या इस बदलते मौसम में और ठंडी होती के कारण आपका भी सिर दर्द होना शुरू हो जाता है? अगर हां तो हमारे बताए इन 5 तरीकों से आप समस्या को जड़ से खत्म कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : October 27, 2025, 4:17 PM

धीरे-धीरे हवा में बढ़ती ठंडक से सिर दर्द क्यों होता है? जानें 5 तरीके जो दूर करेंगे समस्या photo icon1/6

ठंड में होते सिर दर्द को कैसे ठीक करें?

Thand Mai Sar Dard Hone Ka Kya Karan Hai: जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है, हवा में फर्क महसूस होना शुरू हो गया है। आपको ठंड अच्छी लगती हो या न लगती है, लेकिन हवा में बढ़ती ठंडक हमारी सेहत को जरूर प्रभावित करती है। इधर थोड़ी सी ठंड आती नहीं है कि उधर बच्चों से लेकर बड़ो तक हर कोई सिर दर्द की शिकायत करना शुरू कर देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों होता है? ये एक-दो नहीं बल्कि कई लोगों की समस्या है, ऐसे में हमारा इसका कारण और ठीक करने का उपाय जानना बहुत जरूरी है। इसलिए आइए हम आपको 5 आसान और घरेलू तरीकों के बारे में बताएं जो ठंड से होने वाले सिर दर्द को ठीक कर सकते हैं।

धीरे-धीरे हवा में बढ़ती ठंडक से सिर दर्द क्यों होता है? जानें 5 तरीके जो दूर करेंगे समस्या photo icon2/6

ढककर रखें अपना सिर

हल्की सी ठंडी हवा में हमारा सिर दर्द इसलिए होने लगता है क्योंकि हम शरीर के बाकी हिस्सों को तो ढक कर रखते हैं, लेकिन भूल जाते हैं कि हवा सीधे हमारे सिर पर लगती है और सिर ठंडा होने की वजह से हमारा हैडेक होना शुरू हो जाता है। इसलिए सर्दियों में आप टोपी पहने, लेकिन जैसा की अभी पूरी तरह से ठंड नहीं आई है और हवा ही ठंडी है। ऐसे में आप स्टॉल का सहारा लें और उससे अपने सिर को कवर करके चलें ताकि सिर पर डायरेक्ट हवा न लगे। Also Read - सिरदर्द से राहत दिला सकते हैं ये 5 घरेलू उपाय, इस तरह इस्तेमाल करने से मिलेगा फायदा

धीरे-धीरे हवा में बढ़ती ठंडक से सिर दर्द क्यों होता है? जानें 5 तरीके जो दूर करेंगे समस्या photo icon3/6

नाक पर डायरेक्ट हवा लगना

अक्सर आपने देखा होगा कि जो लोग खुद को कवर करके रखते हैं, वह भी सिर दर्द का शिकार हो ही जाते हैं। ऐसे इसलिए होता है क्योंकि शरीर में भले ही गर्माहट रहती है लेकिन सांस लेने के दौरान ठंडा हवा नाक से अंदर जाती है और जब यह सिर चढ़ जाती है तो सिर दर्द होना शुरू हो जाता है। इसलिए इस बदलते मौसम में आप मास्क का उपयोग करें, ताकि पॉल्यूशन से भी बचा जा सके।

धीरे-धीरे हवा में बढ़ती ठंडक से सिर दर्द क्यों होता है? जानें 5 तरीके जो दूर करेंगे समस्या photo icon4/6

शरीर को अंदर से गर्म करें

आप अपने शरीर को अंदर से गर्म करने के लिए रात को सोने से पहले हल्दी वाला गर्म दूध पी सकते हैं, जिन्हें दूध वाली चाय पसंद है वह दूध वाली व अन्य लोग गर्म-गर्म ग्रीन टी या फिर अदरक वाली लाल चाय पी सकते हैं। इन सब के अलावा आप रागी की रोटी और सूप का सेवन भी कर सकते हैं। Also Read - ज्यादा ठंड के कारण रहने लगा है सिरदर्द? माथे पर लगाएं इन खास पत्तियों का रस, मात्र 10 रुपए में मिलेगा आराम

धीरे-धीरे हवा में बढ़ती ठंडक से सिर दर्द क्यों होता है? जानें 5 तरीके जो दूर करेंगे समस्या photo icon5/6

व्यायाम करें

शरीर को बदलते मौसम में सर्दी से बचाने के लिए आप रोजाना सुबह व्यायाम करें। ऐसा करने से आपका शरीर नेचुरल तरीके से अंदर से गर्म रहेगा और सिर दर्द के साथ-साथ अन्य मौसमी बीमारियां भी नहीं होंगी। आप सूर्य नमस्कार कर सकते हैं और साथ ही दंड बैठक भी लगा सके हैं।

धीरे-धीरे हवा में बढ़ती ठंडक से सिर दर्द क्यों होता है? जानें 5 तरीके जो दूर करेंगे समस्या photo icon6/6

बिल्कुल न करें ये गलती

अगर आपको लंबे समय से सिर दर्द हो रहा है और वह दवाइयां खाने का घरेलू उपाय अपनाने के बाद भी ठीक नहीं हो रहा है तो तुरंत अच्छे डॉक्टर के पास जाएं और कंसल्ट करें। हो सकता है कि यह साइनस के लक्षण हों, इसलिए अपनी सेहत को लेकर थोड़ी भी लापरवाही न बरतें। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - गैस के कारण हुआ है भयंकर सिर दर्द? तो काम आएंगे ये आसान घरेलू उपाय तेजी से मिलेगा आराम

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source