खांसते समय छाती में दर्द क्यों?
Khanste Time Chest Pain Kyu Hota Hai: बदलते मौसम में खांसी होना एक आम समस्या है। सर्दी-ज़ुकाम, एलर्जी या मौसम बदलने पर खांसी आना सामान्य बात है। लेकिन अगर खांसते समय छाती में दर्द होने लगे, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। नरायणा सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल के पल्मोनोलॉजी विभाग में कंसल्टेंट के रूप में कार्यरत डॉक्टर शुभम शर्मा के अनुसार 'यह शरीर का एक संकेत हो सकता है कि फेफड़े या दिल से जुड़ी कोई गंभीर समस्या विकसित हो रही है। कई बार मरीज इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं और देर होने पर स्थिति गंभीर हो जाती है।' इसलिए जब हमने डॉक्टर से पूछा कि 'खांसते समय छाती में दर्द क्यों होता है?' तो उन्होंने इस समस्या से होने वाली 5 संभावित बीमारियों के बारे में बताया। आइए जानते हैं खांसते समय छाती में दर्द किन 5 प्रमुख बीमारियों का संकेत हो सकता है।