Advertisement

हाथों की स्किन पर झुर्रियां जल्दी क्यों दिखने लगती हैं?

Hath With Wrinkles: क्या आपके हाथों की स्किन भी ड्राई और लटकी हुई सी नजर आती है? अगर हां तो आइए पहले हम इसका कारण जानते हैं और फिर समस्या को ठीक करने के 2 घरेलू उपाय।

Written By Vidya Sharma | Updated : February 13, 2026 10:16 AM IST

हाथों से फाइन लाइंस कैसे कम करें?

Hatho Se Fine Line Kaise Mitaye: जब भी हम किसी से हाथ मिलाते हैं तो हमारे हाथ सामने वाले की नजरों में एक अलग ही इम्प्रेशन छोड़ जाते हैं। लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि हैंड शेक करते समय कुछ लोगों की निगाहें हमारे हाथों पर ही टिक जाती हैं। वह घूर कर देखतें है कि आखिर आपकी त्वचा इतनी रूखी और ठीली क्यों है! जाहिर सी बात है कि कोई अगर हाथ देखेंगा तो उसके मन में भी ऐसा ख्याल आ सकता है। यह आम बात है। ऐसा तब होता है जब अपनी त्वचा का सही तरीके से ध्यान नहीं रखते हैं और धीरे-धीरे त्वचा बूढ़ी होने लग जाती है। अगर आप अपने हाथों की त्वचा को मक्खन सा सॉफ्ट और ग्लासी स्किन सा शाइनी बनाना चाहते हैं तो हमारा आज का लेख खास आपके लिए है। आज हम आपको इस लेख में हैंड स्किन पर झुर्रियां जल्दी पड़ने के कारणों और 2 असरदार उपायों के बारे में बताएंगे। ताकि आपकी स्किन टाइट, ग्लासी और हमेशा जवां नजर आए।

पहले जानें हाथों पर झुर्रियां होने के कारण

एक तो उम्र के साथ-साथ त्वचा का बूढ़ा होने सामान्य है, लेकिन अगर कम उम्र में ही आपके हाथों पर झुर्रियां नजर आने लगी हैं तो इसके अन्य कारण भी हो सकते हैं। जैसे कोलेजन की कमी, धूप में अधिक रहना, हाथों को बार-बार धोना, सही मॉइस्चराइज या लोशन का इस्तेमाल न करना, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना और पोषण की कमी।

हाथों की झुर्रियां ठीक करने के आम उपाय

अगर आप अपने हाथों की स्किन को टाइट और मक्खन सा सॉफ्ट बनाना चाहते हैं तो पहले हाथों को बार-बार धोने की आदत को कम करें। क्योंकि हम ऑफिस या घर में जिन हैंड वॉश का इस्तेमाल करते हैं वह हमारी त्वचा को शुष्क बना देते हैं। कोशिश करें की जरूरत पड़ने पर हाथ धोएं और हैंड वॉश करने के बाद मॉइस्चराइजर लगा दें।

Advertisement

क्या हाथों की स्किन को घरेलू नुस्खों से ठीक किया जा सकता है?

जी हां, आप कुछ असरदार और नेचुरल नुस्खों की मदद से अपनी स्किन को हेल्दी और सॉफ्ट बना सकते हैं। आज हम आपको दो होम रेमेडी बताएंगे, जिनमें से एक ग्लिसरीन से बनाई गई है और दूसरी शिया बटर से। इन्हें कैसे बनाना है और कैसे इस्तेमाल करना है, आइए हम विस्तार से जानते हैं।

पहला है ग्लिसरीन का नुस्खा

ग्लिसरीन से हैंड क्रीम बनाने के लिए आपको चाहिए 2-3 चम्मच एलोवेरा जेल और फिर आपको इसमें 2 चम्मच ग्लिसरीन डालकर अच्छे से मिक्स करना है। इसके बाद आप इसमें 2 चम्मच दूध डालकर 3 मिनट तक अच्छे से मिलाएं। अब आप जब चाहें इस क्रीम को कभी भी अपने हाथों पर लगाएं और तुरंत ही सॉफ्ट ग्लासी स्किन पाएं।

दूसरा नुस्खा है शिया बटर का

इस रेमेडी को बनाने के लिए आप एक कटोरी में शिया बटर लें उसमें खुशबू वाला तेल जैसे नारियल या फिर लैवेंडर एसेंशियल ऑयल की 2-3 बूंद डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। कम से कम 2-3 मिनट तक मिक्स करें और फिर एक एयर टाइट कंटेनर में भरकर रख दें। आप इसे जब चाहे और हाथों के साथ-साथ पूरी बॉडी पर भी, कभी भी लगा सकते हैं। यह नुस्खा आपकी स्किन को हेल्दी बनाएगा और झुर्रियां होने से रोकेगा। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।