खुद से बड़ी उम्र की लड़कियां
Why Men Date Older Women: अगर आप एक लड़के हैं तो आप भी शायद इस बात को जरूर रिलेट कर पाएंगे कि लड़कों को अपने से बड़ी उम्र की लड़कियां पसंद आती हैं। अगर आप एक लड़की हैं तो आपने भी कहीं न कही पढ़ा या सुना जरूर होगा कि लड़कों को अपने से बड़ी उम्र की महिलाएं अधिक आकर्षित लगती हैं। लेकिन आज आपको सिर्फ एक फैक्ट समझ कर आगे बढ़ने की जरूरत नहीं हैं, क्योंकि यह महज एक फैक्ट, ट्रेंड या फैंटेसी नहीं है, बल्कि इसके पीछे वैज्ञानिक, मनोवैज्ञानिक और सामाजिक फैक्टर हैं। अध्ययन बताते हैं कि बड़े अंतर वाले रिलेशनशिप आज के समय में और भी आम हो गए हैं, क्योंकि लोग अब भावनात्मक कनेक्शन और समझ को ज्यादा महत्व देने लगे हैं। तो आइए समझते हैं कि आखिर क्यों कई लड़के अपने से बड़ी महिलाओं की ओर अधिक आकर्षित होते हैं।
