लड़कों का क्यों होता है मूड स्विंग? (Why Do Men Have Mood Swings)
मूड स्विंग (Mood Swing) होना नॉर्मल बात है जो किसी के भी साथ हो सकता है। महिलाओं को अक्सर पीरियड्स के दौरान मूड स्विंग की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसा माना जाता है कि मूड स्विंग की समस्या सिर्फ महिलाओं को होती है, जबकि कई पुरुष ऐसे हैं जो अक्सर मूड स्विंग का सामना करते हैं। सबसे पहले ये जानते हैं कि मूड स्विंग होता क्या है। डॉक्टर्स और एक्सपर्ट मूड स्विंग को बायोलॉजिकल डिसऑर्डर (Biological Disorders) कहते हैं। इसमें बिना किसी कारण के और थोड़ी-थोड़ी देर में आपका मूड बदल जाता है। कभी अचानक से आप बहुत खुश हो जाते हैं, अचानक से गुस्सा आने लगता है, कभी किसी चीज को सोचकर टेंशन में चले जाते हैं तो कभी किसी को बिना बात पर डांटने लगते हैं।आइए जानते हैं पुरुषों में मूड स्विंग के कारण, मिथ और बचाव के तरीके। (Causes, Myths and Prevention of Mood Swing In Men)
