आइब्रो बनाने के बाद छोटे-छोटे दानें क्यों हो जाते हैं? 4 उपाय आएंगे काम

Eyebrow bnane ke Baad Pimple kyu hote hai: कई महिलाएं आइब्रो बनाने के बाद पिंपल्स या छोटे-छोटे दाने होने की शिकायत करती हैं, ऐसा क्यों होता है और इसके क्या उपाय हैं आइए जानते हैं।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : July 31, 2025, 1:53 PM

आइब्रो बनाने के बाद छोटे-छोटे दानें क्यों हो जाते हैं? 4 उपाय आएंगे काम photo icon1/6

आइब्रो बनाने के बाद होने वाले दाने

Eyebrow Par Pimples Kyu Hote Hai: चेहरे की खूबसूरती और नयन नक्ष को आकर्षक बनाए रखने के लिए हम सभी महिलाएं आइब्रो बनवाती हैं। ये प्रक्रिया थोड़ी दर्द भरी होती है लेकिन इसके रिजल्ट काफी अच्छे होते हैं। लेकिन कई महिलाएं आइब्रो बनवाने के कुछ समय या दिन बाद भौंहों वाले एरिया पर पिंपल्स होने की शिकायत करती हैं। कुछ पिंपल्स दर्द व पस वाले होते हैं तो कुछ बिना दर्द वाले, लेकिन ऐसा क्यों होता है? आज हम आपकी इसी समस्या का समाधान लेकर आए हैं। जी हां, आज हम आपको इस लेख में आइब्रो बनाने के बाद होने वाले दानों का कारण और उनसे छुटकारा पाने का तरीका बताने वाले हैं। (How To Get Rid Of Eyebrow Pimples)

आइब्रो बनाने के बाद छोटे-छोटे दानें क्यों हो जाते हैं? 4 उपाय आएंगे काम photo icon3/6

आइब्रो बनाते समय स्किन को रखें टाइट (Tighten Your Skin While Doing Eyebrow)

हम सभी महिलाओं को आइब्रो बनवाने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए, जैसे कि अगर हम थ्रेड का इस्तेमाल कर रहे हैं तो त्वचा को टाइट के पकड़ें। अगर आप स्किन को टाइट नहीं रखती हैं, जिसके कारण बाल सही तरह से नहीं निकल पाता है। ऐसे में कट लगने व बाद में दाने होने की संभावना बढ़ जाती है।

आइब्रो बनाने के बाद छोटे-छोटे दानें क्यों हो जाते हैं? 4 उपाय आएंगे काम photo icon4/6

आइब्रो बनाने के लिए वैक्सिंग का इस्तेमाल? (Thing To Keep In Mind While Eyebrow Threading)

आजकल महिलाएं थ्रेडिंग से होने वाले दर्द से बचने के लिए वैक्सिंग का सहारा लेती हैं, लेकिन वे भूल जाती हैं कि हर किसी की स्किन अगर-अगर होती है और अगर आप सही वैक्स का इस्तेमाल न करें तो दाने हो सकते हैं। इसलिए फेस पर किसी भी वैक्स का इस्तेमाल करने से पार्लर वाली से पूछें कि वह कौन सी वैक्स का इस्तेमाल कर रही हैं। कोशिश करें कि एलोवेरा या चॉकलेट वैक्स का ही इस्तेमाल करने के लिए कहें। Also Read - Beauty Tips: घर पर करनी है आईब्रो शेपिंग, तो इन बातों का रखें ध्यान

आइब्रो बनाने के बाद छोटे-छोटे दानें क्यों हो जाते हैं? 4 उपाय आएंगे काम photo icon5/6

आइब्रो के बाद करें आईसिंग (Do Icing After Making Eyebrow)

कुछ महिलाओं की स्किन होती ही इतनी सेंसिटिव है कि हजार बातों का ध्यान रखने के बाद भी उनके माथे पर छोटे-छोटे दाने हो सकते हैं। इसलिए आप आइब्रो बनवाने के बाद अपने फेस या फिर सिर्फ माथे पर बर्फ घिस लें। ऐसा करने से दानों के उठने की संभावना कम हो जाती है।

आइब्रो बनाने के बाद छोटे-छोटे दानें क्यों हो जाते हैं? 4 उपाय आएंगे काम photo icon6/6

बार-बार चेहरे पर हाथ न लगाएं (Don't Touch Your Face After Threading)

अक्सर कई महिलाएं आइब्रो बनाने के बाद अपनी स्किन को बहुत टच करती हैं, जिससे उनके हाथों की गंदगी त्वचा पर लग जाती है और फिर चेहरे, माथे व आइब्रो के आसपास दाने हो सकते हैं। इसलिए थ्रेडिंग के बाद अपने चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाकर छोड़ दें और उसे बार-बार न छुएं। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - आइब्रो बनवाने के बाद होती है जलन, दूर करेंगे ये टिप्स

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source