सुबह-सुबह हार्ट अटैक के केस क्यों बढ़ते हैं? जानें ठंड, ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट का कनेक्शन

Verified Medically Reviewed By: Dr. Ashish Agarwal

Morning Heart Attack: अक्सर ऐसे कई केस आते हैं, जिनमें देखा जाता है कि कोई व्यक्ति सोया और अगले दिन मृत मिला। कारण पता करने पर हार्ट अटैक का बताया जाता है। लेकिन ज्यादातर हार्ट अटैक सुबह ही क्यों आते हैं।

Written by Vidya Sharma | Updated : January 28, 2026 3:34 PM IST

1/6

सर्दियों में हार्ट अटैक की समस्या

Winter And Heart Attack: सर्दियों के मौसम में सुबह-सुबह हार्ट अटैक के मामलों में अचानक बढ़ोतरी देखी जाती है। अस्पतालों के आंकड़े बताते हैं कि ठंड के दिनों में खासकर सुबह 5 बजे से 10 बजे के बीच दिल से जुड़ी आपात स्थितियां ज्यादा सामने आती हैं। आकाश हेल्थकेयर डायरेक्टर और कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के यूनिट हेड डॉक्टर आशीष अग्रवाल के मुताबिक, इसके पीछे अत्यधिक ठंड, ब्लड वेसल्स का सिकुड़ना और शरीर में अचानक होने वाले हार्मोनल बदलाव अहम भूमिका निभाते हैं।

2/6

अत्यधिक ठंड और हार्ट पर दबाव

ठंड के संपर्क में आते ही शरीर खुद को गर्म रखने की कोशिश करता है। इस प्रक्रिया में हार्ट को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। ठंड के कारण दिल की धड़कन और ब्लड प्रेशर दोनों बढ़ सकते हैं, जिससे हार्ट पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट कहते हैं कि ‘सर्दियों की सुबह में तापमान सबसे कम होता है। इस समय हार्ट को शरीर में पर्याप्त ब्लड सर्कुलेशन बनाए रखने के लिए ज्यादा काम करना पड़ता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।’ Also Read - योग, आयुर्वेद, पंचकर्म और नेचुरोपैथी से पंतजलि योगपीठ में होता है बीमारियों का इलाज, जानें क्या है ट्रीटमेंट का पूरा प्रोसेस

4/6

बीपी और हार्ट रेट में अचानक बदलाव

सुबह के समय शरीर में कॉर्टिसोल और एड्रेनालिन जैसे स्ट्रेस हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है। ये हार्मोन हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर को अचानक बढ़ा देते हैं। ठंड के मौसम में यह प्रभाव और ज्यादा हो जाता है, जिससे दिल पर अचानक दबाव पड़ता है। कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर के अनुसार 'सुबह उठते ही अचानक बिस्तर छोड़ना, ठंडे पानी से नहाना या बिना वार्म-अप के शारीरिक मेहनत करना हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ा सकता है।' Also Read - वजन घटाने के लिए कितना सही है Bariatric Surgery, जानें किन लोगों के लिए है फायदेमंद

5/6

किन लोगों को ज्यादा खतरा?

विशेषज्ञों के मुताबिक, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल, मोटापा, धूम्रपान करने वाले लोग और जिनका पहले हार्ट अटैक हो चुका है, उनमें सुबह-सुबह हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा होता है। बुजुर्गों को भी विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है।

6/6

कार्डियोलॉजिस्ट की सलाह: कैसे करें बचाव?

'हार्ट अटैक से बचाव के लिए दवाओं की नियमितता, हेल्दी लाइफस्टाइल और ठंड में अतिरिक्त सतर्कता बेहद जरूरी है।' सुबह-सुबह हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों के पीछे ठंड, ब्लड वेसल्स का सिकुड़ना और हार्मोनल बदलाव प्रमुख कारण हैं। सही दिनचर्या, डॉक्टर की सलाह और सावधानी अपनाकर इस खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। Also Read - इन 5 लोगों के लिए नुकसानदेह हो सकता है पपीता, रोजाना खाने से बढ़ सकती हैं परेशानियां