Gym जानें वाली लड़कियों का चेहरा डल क्यों दिखता है? इसके पीछे हैं ये 5 कारण

Gym And Skin Care Tips: आज हम आपको इस लेख में 5 ऐसे कारणों के बारे में बताने वाले हैं, जो जिम जाने के बाद आपका फेस डल दिखाने का काम करते हैं।

Written by Vidya Sharma | Published : January 23, 2026 4:36 PM IST

1/6

जिम जाने वाली महिलाओं की समस्या

Gym Jane Se Face Dull Kyu Hota Hai: आजकल कई महिलाएं खुद को फिट रखने के लिए जिम जा रही हैं और अपनी सेहत का पूरा ख्याल रख रही हैं। लेकिन क्या आपने इस बात पर गौर किया है कि जिम जाने वाली महिलाओं का चेहरा डल होने लगता है। जबकि वर्कआउट के बाद तो स्किन ग्लो करनी चाहिए। ऐसा होने के कई कारण हो सकते हैं, जिनके बारे में सभी महिलाओं का जानना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। आइए आपको हम विस्तार से बताते हैं कि ऐसा क्यों होता है और आप इस परेशानी को कैसे ठीक कर सकते हैं।

2/6

ओवर स्वेटिंग और मिनरल्स की कमी

जब भी हम वर्कआउट करते हैं तो पसीना बहता है। लेकिन आपको बता दें कि यह सिर्फ पानी नहीं होता है, बल्कि इसमें सोडियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम भी निकलता है। ऐसे में अगर आप सिर्फ पानी पीकर काम चला रहे हैं तो इलेक्ट्रोलाइट्स रिप्लेस नहीं करेंगी। जिससे होगा यह कि आपकी स्किन सेल्स डीहाइड्रेट कर देता है और फेस डल, ड्राई और थका हुआ दिखता है। Also Read - पहली प्रेग्नेंसी में सब ठीक रहा लेकिन अब दूसरा बच्चा नहीं हो रहा, कहीं सेकेंडरी इनफर्टिलिटी तो नहीं?

3/6

कैलोरी कम होना

अगर आप वर्कआउट ज्यादा कर रही हैं और कैलोरी का इनटेक कम कर रही हैं, तो यह फेस के डल होने का कारण बन सकता है। क्योंकि बहुत ही लड़कियां फैट लॉस करने के चक्कर में कम खाना खाती हैं और हेवी वर्कआउट करती हैं। ऐसे में हमारा शरीर तो कहता है कि एनर्जी बचाओ, क्योंकि ऐसे में स्किन धीमा रिपेयर होती है और ग्लो करना बंद कर देती है। इसका कारण यह है कि सारी एनर्जी पहले मसल पर लगती है और फिर स्किन पर। इसलिए अपने खाने में कैलोरी का इनटेक बढ़ाएं।

4/6

प्रोटीन कम खाना

जिम जाने वाली लड़कियों के लिए प्रोटीन का इनटेक बढ़ाना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है, क्योंकि अगर हम प्रोटीन नहीं लेंगे तो कोलेजन नहीं बनेगा, स्किन टाइट नहीं होगी और ढीली सी नजर आएगी और चेहरे का फेस स्ट्रक्चर भी बदलने लगेगा व स्किन का ग्लो भी कम होने लगेगा। इसलिए आप अपनी डाइट में प्रोटीन का इनटेक बढ़ाएं और अपने चेहरे के ग्लो को बेहतर बनाएं। Also Read - सर्दियों में गुड़ की चाय पीने से क्या होता है? जानें, बनाने का सही तरीका

TRENDING NOW

5/6

ज्यादा कार्डियो करना है वजह

लड़कियां जिम में स्ट्रेंथनिंग से ज्यादा कार्डियो पर ध्यान देती हैं, यही गलती उनकी स्किन को डल करती है। ऐसा इसलिए क्योंकि हम रनिंग और साइकलिंग जैसे कार्डियो पर अधिक फोकस करते हैं, जिनमें ज्यादा स्वेटिंग होती है। वहीं अगर आप वेटलिफ्टिंग करते हैं तो यह मसल को भी टोन करती हैं और बॉडी को फिट रखती हैं।

6/6

गलत खाना

हम जोश-जोश में जिम तो चले जाते हैं, लेकिन भूल जाते हैं कि बॉडी बनाने के लिए या शरीर को स्ट्रक्चर देने के लिए सही खाना खाना भी बहुत जरूरी होता है। हमको पता होना चाहिए कि वर्कआउट करने से पहले व बाद में क्या खाना जरूरी होता है। जैसे आप वर्कआउट के बाद बिस्किट और जूस का सेवन कर सकते हैं। जिससे इंसुलिन स्पाइक नहीं होगा, स्किन इन्फ्लेमेशन नहीं होगा और ग्लो भी कम नहीं होगा। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - महिला व पुरुष, दोनों लव मैरिज के बाद भी एक्सट्रामैरिटल अफेयर क्यों करते हैं?