उंगलियों के अकड़ने की समस्या
Finger Akadne Ka Karan: सुबह उठने पर कई लोगों को ऐसा महसूस होता है कि उनके हाथ और उंगलियां ठीक से मुड़ या सीधी नहीं हो रही हैं। यह समस्या अस्थायी हो सकती है, लेकिन कभी-कभी यह किसी अंदरूनी बीमारी का संकेत भी हो सकती है। नींद से उठने के बाद लोगों को ये समस्या ज्यादा परेशान करती हैं। इसलिए हमने सही परामर्श के लिए नारायणा हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट कंसल्टेंट डॉक्टर अमित अग्रवाल से बात ही। डॉक्टरों के अनुसार “सुबह की जकड़न (Morning Stiffness) के पीछे कई कारण हो सकते हैं। रात में सोते समय हमारा शरीर लंबे समय तक एक ही स्थिति में रहता है। जब हाथ या कलाई लंबे समय तक एक पोजीशन में रहती है तो वहां रक्त प्रवाह थोड़ा कम हो सकता है। इससे सुबह उठने पर उंगलियों और हाथों में जकड़न और भारीपन महसूस होता है।” ऐसे ही डॉक्टर ने 5 और कारण बताए हैं जो उंगलियों की ऐंठन का कारण हो सकते हैं।