साल भर से छोटे बच्चे बार-बार अपनी आंख क्यों रगड़ते हैं? डॉक्टर से जानें

Verified Medically Reviewed By: Dr. Rajiv Chhabra

Bachho Ki Eye Problem: क्या आपका बच्चा भी दिनभर में कई बार अपनी आंखें मलता है? अगर हां, तो इसे अनदेखा न करें। आर्टेमिस हॉस्पिटल के पेड्रियाटिक डॉक्टर राजीव छाबड़ा ने 5 कारण बताए कि बच्चा ऐसा क्यों करते हैं।

Written by Vidya Sharma | Updated : August 13, 2025 4:26 PM IST

1/6

बच्चे का आंखें रगड़ने का कारण

Chote Bache Ankh Kyu Rakhte Hai: नवजात बच्चे कई बार कुछ ऐसा करते हैं जिन्हें मां-बाप को समझाना मुश्किल हो जाता है। इन्हीं में से एक है आंखों को बार-बार रगड़ना या मलना। आप सब ने भी कभी ना कभी ऐसा बच्चों को करते हुए देखा ही होगा, अक्सर इसे हम सामान्य आदत समझ कर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन इसे लेकर आर्टेमिस हॉस्पिटल के डॉक्टर राजीव छाबड़ा ने बताया कि 'बच्चा अगर बार-बार ऐसा कर रहा है तो यह सामान्य से कहीं बढ़कर है। अगर आपके मन में भी यह सवाल है, तो हम इस आर्टिकल के जरिए इससे जुड़ी जानकारी साझा कर रहे हैं।' आइए हम इस विषय पर विस्तार से जानते हैं।

2/6

पहला कारण

एक्सपर्ट बताते हैं कि अगर बच्चा ऐसा बार-बार कर रहा है, तो यह नींद और थकान का संकेत हो सकता है। जब छोटे बच्चे थक जाते हैं या उन्हें नींद आती है, तो वह अक्सर आंखों को रगड़ते हैं, ताकि मां-बाप को यह समझ आए कि अब बच्चे को सुलाने का वक्त आ गया है। बच्चे आंखों को रगड़ कर खुद को आराम महसूस कराना चाहते हैं। Also Read - Eye Infection in Children: छोटे बच्चों की आंखों में इन्फेक्शन के ये हो सकते हैं संकेत, जानें क्या है इसका इलाज और बचने का सही तरीका

3/6

दूसरा कारण

बड़े लोगों के मुकाबले में बच्चों की आंखें ज्यादा संवेदनशील होती हैं। मौसम में बदलाव, धूल, धुआं या लंबे वक्त तक ऐसी में रहने के कारण आंखों में सूखापन आ सकता है। इस वजह से बच्चे आंख रगड़ने लगते हैं। इसलिए डॉक्टर की बताई इन जरूरी बातों का आप ध्यान रखें। डॉक्टर ने बताया कि हम नहीं चाहते कि बच्चा आंखों को रगड़े क्योंकि ऐसा करने से कॉर्निया जो कि develop हो रहा है, घिसने की वजह से चश्मा चढ़ने की संभावना बढ़ जाएगी।'

4/6

तीसरा कारण

इसके अलावा अगर आपका बच्चा पालतू जानवर जैसे कुत्ते या बिल्ली के पास जाने पर आंख रगड़ता है, तो यह एलर्जी का संकेत हो सकता है। एलर्जी के कारण आंखों में खुजली और लालिमा भी आ सकती है। इसलिए कोशिश करें कि बच्चों को जानवरों से दूर रखें। Also Read - Computer Vision Syndrome: क्‍यों बढ़ रही है कंप्यूटर विजन सिंड्रोम की समस्‍या? डॉक्‍टर से जानिए ड्राई आई होने पर क्‍या करें

5/6

चौथा कारण

इसके अलावा कई बार बच्चा जमीन में या खिलौनों से खेलता है, उस पर जमे धूल या संक्रमण अगर बच्चों के हाथ से आंखों तक पहुंच जाए,आंखों में चुभन होने लगे तो भी बच्चे आंखों को रगड़ने लगते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप अपने बच्चे को साफ जमीन पर साफ-सफाई रखें।

6/6

पांचवां कारण

ऐसा दृष्टि संबंधी समस्या के कारण भी हो सकता है। एक्सपर्ट के मुताबिक अगर बच्चे को देखने में परेशानी होती है, तो भी बच्चा आंख रगड़ सकता है। अगर बच्चा लगातार आंखों को रगड़ रहा है या बच्चे की आंखों में लालिमा या आंसू आता है तो आपको तुरंत ही डॉक्टर से मिलना चाहिए। Also Read - Baby Rubbing Eyes: बच्चे क्यों मलते हैं बार-बार अपनी आंखें, ये हैं 4 कारण और नुकसान