क्या यूनानी इलाज से तबीयत ठीक हो सकती है?
Unani Mai Ijal: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जब भी कोई बीमार होता है तो उसका पहला कदम डॉक्टर के पास जाना और दवाइयां लाना होता है। लेकिन हम भूल जाते हैं कि अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए और खुद को बीमार होने से बचाने के लिए हमें अपने खानपान को सुधारने की जरूरत होती है। सेहत तब तक सही नहीं होती है जब उसे जड़ से जांचा न जाए और फिर उपचार न किया जाए। हमदर्द लेबोरेटरी ट्रस्ट में मेडिकल बोर्ड के फिजिशियन व यूनानी डॉक्टर नौशाद अली राणा का कहना है कि 'आजकल लोग फार्मेसी की ओर भाग रहे हैं, जो समस्या को दबाती है न कि जड़ से उसका इलाज करती है। भारतीय संस्कृति में बीमारियों के इलाज के लिए डाइट का इस्तेमाल करने का बहुत पुराना और समृद्ध इतिहास रहा है। लेकिन आज हम पूरी तरह से दवाइयों और डॉक्टर के पर्चों पर निर्भर हो गए हैं, जिसे बदलने की जरूरत है।' इसके लिए उन्होंने यूनानी चिकित्सा में इलाज के अलग-अलग तरीक बताए हैं। आइए हम जानते हैं डॉक्टर ने क्या जानकारी दी है।