डार्क सर्कल्स होने का कारण
Aankho Ke Niche Kale Ghere Hone Ka Karan: हम में से कई लोग ऐसे हैं जो रात को समय पर और पूरे 7-8 घंटे की नींद लेते हैं। इसके बाद भी उनकी आंखों के नीचे काले घेरे हो रहे हैं। इससे साफ है कि सिर्फ नींद पूरी न होने से ही डार्क सर्कल्स नहीं होते हैं, बल्कि इसके और भी कई कारण हो सकते हैं। कौन से कारण? आज हम आपको इस लेख में ऐसे ही 5 कारणों के बारे में बताने वाले हैं, जो डार्क सर्कल्स होने का कारण बनते हैं। ताकि अगर आपकी भी आंखों के नीचे काले घेरे हो रहे हैं तो आप उनके होने का सही कारण जान पाएं।