आम कब नहीं खाना चाहिए-Who should not eat mango in hindi
आम गर्मियों में खाए जाने वाला एक ऐसा फल है जिसे आमतौर पर लोग बहुत पसंद करते हैं। आम में फाइबर, विटामिन और कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो कि शरीर के लिए अलग-अलग प्रकार से काम करते हैं। आम में विटामिम ए और सी होता है जो कि इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ आंखों के लिए फायदेमंद है। इसके अलावा आम का फाइबर पेट के लिए बहुत अच्छा है और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में भी मददगार है। लेकिन कुछ स्थितियों में आम खाना आपके लिए नुकसानदेह (Mango side effects in hindi) भी हो सकता है, खास कर कि सेहत से जुड़ी कुछ खास स्थितियों में। तो, आइए जानते हैं सेहत से जुड़ी इन्हीं स्थितियों के बारे में जिनमें हमें आम खआने से बचना चाहिए।