शरीर में अगर हैं ये 5 समस्याएं तो भूलकर भी न पिएं सेब का सिरका, बिगड़ सकती है तबीयत

Apple Cider Vinegar Side Effects: सेब का सिरका सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन कुछ लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए। आइए, जानते हैं किन लोगों को सेब का सिरका नहीं लेना चाहिए?

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated: September 9, 2024, 11:48 AM

शरीर में अगर हैं ये 5 समस्याएं तो भूलकर भी न पिएं सेब का सिरका, बिगड़ सकती है तबीयत photo icon1/6

किन लोगों को सेब का सिरका नहीं पीना चाहिए?

एप्पल साइडर विनेगर यानी सेब का सिरका सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बहुत से लोग वजन घटाने के लिए सुबह खाली पेट इसका सेवन करते हैं। यह डाइजेशन को दुरुस्त रखता है और पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा, यह गठिया, हाई बीपी और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी कई बीमारियों में लाभकारी होता है। साथ ही, त्वचा और बालों के लिए भी इसका उपयोग फायदेमंद माना जाता है। लेकिन इतने फायदों के बावजूद कुछ लोगों के लिए सेब के सिरके का सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है। जी हां, कुछ स्वास्थ्य समस्याओं में इसका सेवन करने से स्थिति और ज्यादा बिगड़ सकती है। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किन लोगों को सेब का सिरका नहीं पीना चाहिए?

शरीर में अगर हैं ये 5 समस्याएं तो भूलकर भी न पिएं सेब का सिरका, बिगड़ सकती है तबीयत photo icon2/6

एसिडिटी से परेशान लोग (People Suffering From Acidity)

जिन लोगों को अक्सर एसिडिटी की शिकायत रहती है, उन्हें सेब का सिरका नहीं पीना चाहिए। दरअसल, इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट में एसिड का स्तर बढ़ सकता है, जिससे एसिडिटी और हार्ट बर्न की समस्या बढ़ सकती है। इसका ज्यादा सेवन करने से पेट में जलन, गैस और अपच की परेशानी हो सकती है।  Also Read - Apple Cider Vinegar Side Effects: वेट लॉस के लिए एप्पल साइडर विनेगर पीने से पहले जरूर देखें ये वीडियो

शरीर में अगर हैं ये 5 समस्याएं तो भूलकर भी न पिएं सेब का सिरका, बिगड़ सकती है तबीयत photo icon3/6

डायबिटीज के मरीज (Diabetes Patients)

डायबिटीज के मरीजों को सेब के सिरके का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, इसके सेवन से शरीर में इंसुलिन लेवल प्रभावित हो सकता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। जो लोग एंटी-डायबिटिक दवाओं का सेवन करते हैं, उन्हें डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए।

शरीर में अगर हैं ये 5 समस्याएं तो भूलकर भी न पिएं सेब का सिरका, बिगड़ सकती है तबीयत photo icon4/6

अर्थराइटिस के मरीज (Arthritis Patients)

अर्थराइटिस से ग्रसित लोगों को सेब के सिरके का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। इसका सेवन करने से जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए हमेशा डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए।  Also Read - आंख बंद करके फॉलो न करें एप्पल साइडर विनेगर पीने का ट्रेंड, पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट

शरीर में अगर हैं ये 5 समस्याएं तो भूलकर भी न पिएं सेब का सिरका, बिगड़ सकती है तबीयत photo icon5/6

दांतों से जुड़ी समस्याएं (Dental Problems)

जिन लोगों को किसी तरह की दांत से जुड़ी समस्या है, उन्हें सेब के सिरके का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, यह एक स्ट्रॉन्ग एसिड है, जो दांतों के इनेमल को खराब कर सकता है। इससे दांत कमजोर हो सकते हैं।

शरीर में अगर हैं ये 5 समस्याएं तो भूलकर भी न पिएं सेब का सिरका, बिगड़ सकती है तबीयत photo icon6/6

स्किन से जुड़ी समस्या (Skin Related Problems)

जो लोग स्किन से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं, उन्हें सेब का सिरका भूलकर भी नहीं लेना चाहिए। इससे स्किन में जलन की परेशानी बढ़ सकती है। साथ ही, त्वचा पर दाने और रैशेज भी हो सकते हैं।  Also Read - Apple Cider Vinegar Side Effects: वेट लॉस के चक्कर में ज्यादा ना पीएं सेब का सिरका, होंगे ये 7 नुकसान

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source