इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं पीना चाहिए मेथी का पानी, फायदे की बजाय हो जाएगा नुकसान

Who Should Avoid Fenugreek Seed Water: आयुर्वेद में मेथी के बीजों को त्रिदोषनाशक बताया गया है। लेकिन फिर भी कुछ लोगों को इसका सेवन करने की मनाही (kin logo ko methi ka pani nahi peena chaiye) है। आइए जानते हैं इसके बारे में-

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : November 10, 2025, 7:15 AM

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Chanchal Sharma

इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं पीना चाहिए मेथी का पानी, फायदे की बजाय हो जाएगा नुकसान photo icon1/6

किन लोगों को मेथी का पानी नहीं पीना चाहिए

Who Should Avoid Fenugreek Seed Water: भारतीय रसोई को मसाले की दुकान भी कहा जाता है। हमारी रसोई में हर बीमारी से राहत दिलाने वाला एक मसाला पाया जाता है। मेथी के बीज भी एक ऐसा ही मसाला है। आयुर्वेद में मेथी के बीजों को "त्रिदोषनाशक" बताया गया है। यानी यह वात, पित्त और कफ तीनों दोषों को संतुलित करने की क्षमता रखती है। मेथी के बीजों से बना मेथी का पानी पाचन सुधारने, शुगर नियंत्रित करने, बालों और त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। इतना फायदेमंद होने के बावजूद मेथी का पानी हर किसी के लिए नहीं होता है। कुछ लोगों के लिए मेथी का पानी फायदेमंद होने के बजाय नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं मेथी का पानी किन लोगों के लिए हानिकारक हो सकता है।

इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं पीना चाहिए मेथी का पानी, फायदे की बजाय हो जाएगा नुकसान photo icon2/6

पित्त प्रकृति के लोगों को

दिल्ली की आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार,पित्त प्रकृति वाले लोगों को मेथी का पानी पीने से बचना चाहिए। मेथी का स्वभाव गर्म (उष्ण) माना जाता है। अगर पित्त प्रकृति के लोग मेथी का पानी पिएं तो ये पित्त दोष को बढ़ा देता है। इससे सीने में जलन, मुंह के छाले, पित्त बढ़ना, त्वचा पर लाल चकत्ते जैसी समस्याएं हो सकती हैं। पित्त प्रकृति के लोग अगर ज्यादा मात्रा में मेथी के पानी का सेवन करें तो इससे अत्यधिक गुस्सा और अनिद्रा की परेशानी भी हो सकती है।  Also Read - आंखों को खराब कर सकती है हीटवेव, बचाव करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं पीना चाहिए मेथी का पानी, फायदे की बजाय हो जाएगा नुकसान photo icon3/6

प्रेग्नेंट महिलाएं

आयुर्वेद के अनुसार, गर्भवती महिलाओं को ऐसी चीजों से बचना चाहिए जो गर्भाशय को उत्तेजित करता है। मेथी के पानी की तासीर गर्म होती है। गर्भवती महिलाएं अगर मेथी के पानी का सेवन करें तो इससे गर्भाशय की मांसपेशियां एक्टिव होती है और ये गर्भाशय को संकुचित कर सकता है, जिससे गर्भपात (Miscarriage) का खतरा बढ़ सकता है। गर्भावस्था के शुरुआती महीनों में अगर मेथी का पानी पिया जाए तो ये हार्मोनल असंतुलन पैदा कर सकता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को मेथी का पानी बिल्कुल नहीं पीना चाहिए।

इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं पीना चाहिए मेथी का पानी, फायदे की बजाय हो जाएगा नुकसान photo icon4/6

पीरियड्स में

मेथी में मौजूद कुमारीन नामक यौगिक खून को पतला करते हैं। डॉ. चंचल शर्मा बताती हैं कि जिन महिलाओं को पहले से हैवी ब्लीडिंग की समस्या रहती है, उनके लिए मेथी का पानी स्थिति को और बिगाड़ सकता है। मेथी का पानी यूटराइन कॉन्ट्रैक्शन बढ़ा सकता है, जिससे दर्द और ब्लीडिंग दोनों बढ़ जाते हैं। यही वजह है आयुर्वेद पीरियड्स में महिलाओं को मेथी का पानी नहीं पीने की सलाह देता है।  Also Read - गर्मी में पानी पीने का सही तरीका क्या है? जानें कितना, कब और कैसे पीना चाहिए पानी

इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं पीना चाहिए मेथी का पानी, फायदे की बजाय हो जाएगा नुकसान photo icon5/6

थायराइड

मेथी में गोइट्रोजनिक तत्व पाए जाते हैं, जो थायरॉयड ग्रंथि की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकते हैं। मेथी का पानी थायरॉयड हार्मोन के निर्माण को धीमा कर सकता है। लंबे समय तक मेथी का पानी पीने से हाइपोथायरायडिज्म के लक्षण (जैसे वजन बढ़ना, सुस्ती, बाल झड़ना) उभर सकते हैं। जिन लोगों को पहले से ही थायराइड की समस्या है या कोई थायराइड को मैनेज करने के लिए दवा ले रहा है, तो मेथी का पानी उनके लिए बहुत नुकसानदायक साबित हो सकता है।

इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं पीना चाहिए मेथी का पानी, फायदे की बजाय हो जाएगा नुकसान photo icon6/6

कमजोर पाचन वाले

मेथी का पानी पाचन को उत्तेजित करता है और कब्ज दूर करने में मदद करता है। लेकिन अगर किसी को पहले से दस्त, IBS या पेट में जलन की समस्या है, तो यह स्थिति को बिगाड़ सकता है। आयुर्वेदिक डॉक्टर के अनुसार, मेथी के फाइबर तत्व आंतों की गति बढ़ा देते हैं, जिससे दस्त और बढ़ सकता है। अगर आपको ऊपर बताई गई कोई भी समस्या है तो मेथी का पानी बिल्कुल न पिएं।  Also Read - थायराइड की रिपोर्ट कैसे पढ़ें? जानिए T1, T2, T3 और T4 का मतलब बता रहे हैं डॉक्टर

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source