किन लोगों को आंवला नहीं खाना चाहिए? जानें, इससे होने वाले नुकसान

Who should not eat gooseberries : आंवला वैसे तो सेहत का खजाना होता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह नुकसानदायक होता है। आइए आपको बताते हैं कि किन लोगों को आंवले का सेवन नहीं करना चाहिए।

Written by Kishori Mishra | Published : December 27, 2025 12:11 PM IST

1/6

आंवला किन-किन लोगों को नहीं खाना चाहिए?

What are the disadvantages of taking amla : आंवला सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है, यह तो सभी जानते हैं। दऱअसल, आंवले में विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो इसे पोषक का पावर हाउस बनाती है। सर्दियों में इसका ज्यादा सेवन किया जाता है। लोग इसे अचार, मुरब्बे या फिर च्यवनप्राश के रूप में खाते हैं, क्योंकि इससे सर्दी-खांसी की समस्या तो दूर होती ही है, साथ ही पाचन में सुधार होता है, इम्यूनिटी बूस्ट होती है, साथ ही स्किन व बालों के लिए भी यह काफी फायदेमंद होता है। हालांकि, इसके कई फायदों के बावजूद कुछ लोगों के लिए यह नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। इस आर्टिकल में हम इसी विषय पर बात करने जा रहे हैं, आंवले का सेवन किन लोगों को नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं-

2/6

दस्त से परेशान लोग

वैसे तो आंवला पाचन शक्ति को बेहतर बनाता है, लेकिन जिन लोगों को दस्त की शिकायत रहते हैं, उनके लिए आंवले का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। दऱअसल, आंवले में हल्का लैक्सेटिव असर होता है, जो डिहाइड्रेशन के साथ-साथ कमजोरी को भी बढ़ा सकता है। खासकर सर्दियों में जिन लोगों का पाचन पहले से ही खराब होता है, तो उनका पेट और ज्यादा खराब हो सकता है।  Also Read - इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए आंवला

3/6

लो ब्लड शुगर

जिन लोगों का ब्लड शुगर कम रहता है, उनके लिए भी आंवला नुकसानदायक होता है। दरअसल, आंवले के सेवन से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। ऐसे में अगर कम ब्लड शुगर वाले पेशेंट्स लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है और अक्सर डायबिटीज़ के मरीज़ों को इसकी सलाह दी जाती है। हालांकि, जिन लोगों का ब्लड शुगर पहले से ही कम है, उनके लिए इसके सेवन से ग्लूकोज लेवल में अचानक गिरावट, कमजोरी और पसीना आना व बेहोशी का कारण बन सकता है। ऐसे में लो ब्लड शुगर वाले कच्चे आंवले के सेवन से बचें।

4/6

जिन लोगों को गैस की समस्या होती है

हममें से ज्यादातर लोग ऐसे हैं, जिन्हें गैस की समस्या होती है। ऐसे लोगों को खान-पान में बहुत एहतियात बरतने की जरूरत होती है। ऐसे लोगों के लिए आंवले का सेवन अच्छा नहीं होता है। दरअसल, आंवला खट्टा होता है, जो खराब पाचन वालों के लिए सही नहीं होता है। गैस से परेशान लोगों को आंवला खाने से एसिडिटी, सीने में जलन व पेट दर्द की समस्या हो सकती है। इसलिए स्ट्राइटिस, अल्सर या GERD से पीड़ित लोगों को कच्चे आंवले के सेवन से बचना चाहिए।  Also Read - आंवला जूस पीने के 8 साइड इफेक्ट्स

TRENDING NOW

5/6

कुछ लोगों को होती है एलर्जी

आंवला खाने से कुछ लोगों को एलर्जी होती है, जिसकी वजह से उनकी स्किन ड्राई हो सकती है। साथ ही स्किन पर रैशेज, खुजली होने लगती है। वहीं, मांसपेशियों में ऐंठन, डिहाइड्रेशन और इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन जैसी परेशानी भी शामिल है। ऐसे में सही और उचित मात्रा में ही आंवले का सेवन करें।

6/6

जिनका बीपी कम रहता है

जिन लोगों को लो बीपी यानी हाइपोटेंशन की समस्या रहती है, उनके लिए भी आंवले का सेवन सही नहीं रहता है। दरअसल, आंवले में कुछ ऐसे गुण होते हैं, जो हाई बीपी को कंट्रोल करने का काम करते हैं। ऐसे में जिनका बीपी पहले से ही कम रहता है, उनके लिए आंवले का सेवन चक्कर आने, कमजोरी होने बीपी के ज्यादा कम होने का कारण बन सकता है। तो अगर आपको कम म बीपी की समस्या रहती है, तो कच्चा आंवला या इसका जूस पीने से बचें।  Also Read - किन लोगों को आंवला नहीं खाना चाहिए?