WHO ने बताया सैनिटाइजर यूज करने का सही तरीका (WHO Guidelines The Right Way To Use Sanitizer In Hindi)
आज के समय में सैनिटाइजर हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन गया है। डॉक्टर्स और एक्सपर्ट्स द्वारा सलाह दी जाती है कि अगर आप घर में हैं तो साबुन से अपने हाथों को धोते रहें। लेकिन अगर आप कहीं बाहर जा रहे हैं तो अपने साथ सैनिटाइजर जरूर रखें और किसी भी चीज को छूने से पहले और बाद में इसका प्रयोग जरूर करें। किसी ने नहीं सोचा होगा कि सैनिटाइजर हमारी जिंदगी में इतना बड़ा रोज प्ले करेगा। लेकिन ये सच है कोरोना संक्रमण से बचने के लिए हाथों की सफाई बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। क्योंकि कोविड-19 की चेन को तोड़ने में सैनिटाइजर बहुत जरूरी है इसलिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एल्कोहल बेस्ड सैनिटाइजर से जुड़ी जरूरी बातें बताई हैं। (WHO Gives Guidelines on Use of Sanitizer in hindi)
