नाखूनों पर सफेद धब्बों के कारण क्या हैं?
White spots on nails reasons-कभी-कभार नाखूनों पर सफेद धब्बे दिखायी दे सकते हैं। ये धब्बे छोटे या बड़े हो सकते हैं तो वहीं, इन धब्बों के कारण कई बार पूरा नाखून पूरी तरह से सफेद हो जाते हैं। नाखूनों का इस तरह सफेद हो जाना कोई साधारण बात नहीं है बल्कि, यह शरीर में चल रही कुछ गड़बड़ियों का संकेत हो सकता है। जैसे कुछ पोषक तत्वों की कमी हो जाने के बाद भी नाखूनों पर सफेद धब्बे दिखायी दे सकते हैं। वहीं, यह कुछ गम्भीर बीमारियों का भी लक्षण हो सकता है। आइए जानते हैं कि क्यों दिखते हैं नाखूनों पर सफेद दाग-धब्बे।
