किस विटामिन की कमी से चेहरे पर आती है झुर्रियां? जानें, कैसे करें पूर्ति

What vitamin deficiency causes wrinkles: चेहरे पर झुर्रियों और फाइन लाइन्स का कारण बॉडी में विटामिन्स की कमी भी हो सकता है। आइए आपको इन विटामिन्स की पूर्ति करने वाली चीजों के बारे में बताते हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : October 7, 2025, 11:58 AM

किस विटामिन की कमी से चेहरे पर आती है झुर्रियां? जानें, कैसे करें पूर्ति photo icon1/6

किस विटामिन की कमी से झुर्रियां आती हैं?

What causes 90% of the skin wrinkles : बढ़ती उम्र में त्वचा पर झुर्रियां आना एक आम बात है। हालांकि, यह चेहरे की खूबसूरती पर दाग लगाने का काम करती है। जैसे ही स्किन पर फाइन लाइन्स और रिंकल्स आने लगती हैं, तो इससे चेहरे पर समय से पहले उम्र झलकने लगती है। इस समस्या को दूर करने के लिए बाजार में हजारों प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, लेकिन कुछ घरेलू उपायों के जरिए भी इस तरह की समस्या से निजात पाया जा सकता है। खैर, क्या आप जानते हैं कि स्किन पर झुर्रियों का आना किस विटामिन की कमी को दर्शाता है। चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए न सिर्फ स्किन बल्कि डाइट पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। दरअसल, डाइट ऐसी होनी चाहिए, जिसमें सभी पोषक तत्व मौजूद है। ऐसे में यदि आपकी डाइट में विटामिन सी या ई की कमी हो जाती है, तो इसका असर आपकी स्किन पर साफ दिखाई देता है।

किस विटामिन की कमी से चेहरे पर आती है झुर्रियां? जानें, कैसे करें पूर्ति photo icon2/6

विटामिन ए की कमी से बूढ़ी नजर आती है स्किन

स्किन की डैमेज सेल्स को रिपेयर करने के लिए विटामिन ए भी काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा, यह स्किन को हेल्दी और टाइट रखने में भी मददगार होता है। दरअसल, विटामिन एक की कमी से भी कोलेजन का लेवल कम हो सकता है, जो झुर्रियों के आने का कारण बन सकता है। आम, पपीता और गाजर जैसे फल व सब्जियों के सेवन से इसकी पूर्ति की जा सकती है। Also Read - कैस्टर ऑयल VS नारियल का तेल: इस्तेमाल करने से पहले जानें चेहरे की झुर्रियां हटाने के लिए कौन तेल है सही

किस विटामिन की कमी से चेहरे पर आती है झुर्रियां? जानें, कैसे करें पूर्ति photo icon3/6

विटामिन बी की कमी से चेहरे पर दिखाई देती हैं झुर्रियां

विटामिन बी की कमी से भी त्वचा बेजान, रूखी और डल दिखने लगती है। जब बॉडी में बी3 (नियासिन), बी5 (पैंटोथैनिक एसिड) और बी7 (बायोटिन) की कमी होने लगती है, तो इससे ड्राईनेस काफी बढ़ जाती है, जिससे नमी खोने लगती है। साबुत अनाज, फल और हरी सब्जियों के सेवन विटामिन बी की पूर्ति की जा सकती है।

किस विटामिन की कमी से चेहरे पर आती है झुर्रियां? जानें, कैसे करें पूर्ति photo icon4/6

विटामिन सी की कमी से होती हैं झुर्रियां

विटामिन सी की कमी से बॉडी में कोलेजन का प्रोडक्शन कम होने लगता है, जो झुर्रियां और फाइन लाइन्स के बढ़ने का कारण बनता है। ऐसे में यदि आपकी डाइट में विटामिन सी की भरपूर मात्रा हो, तो इससे स्किन में कसावट आती है और झुर्रियों से निजात मिलता है। इस विटामिन की पूर्ति के लिए ब्रोकली, संतरा, बेरीज और खट्टे फलों को शामिल किया जा सकता है। Also Read - चेहरे पर उम्र से पहले झुर्रियां दिखने के पीछे ये है बड़ा कारण

किस विटामिन की कमी से चेहरे पर आती है झुर्रियां? जानें, कैसे करें पूर्ति photo icon5/6

झुर्रियां आने की वजह हो सकती है विटामिन डी की कमी

विटामिन डी भी पिंपल्स और झुर्रियों को दूर करने में मददगार होता है। इस विटामिन की पूर्ति के लिए मशरूम, पनीर और अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है।

किस विटामिन की कमी से चेहरे पर आती है झुर्रियां? जानें, कैसे करें पूर्ति photo icon6/6

विटामिन ई की कमी से आती हैं झुर्रियां

शरीर में विटामिन ई की कमी के कारण चेहरे पर झुर्रियां आ सकती हैं। यह कोशिकाओं की मरम्मत के लिए बहुत ही जरूरी माना जाता है। साथ ही नए सेल्स के निर्माण में भी मददगार हो सकता है। ऐसे में अगर शरीर में विटामिन ई की कमी हो जाए, तो झुर्रियां आ सकती हैं।  Also Read - इस 1 फल को खाने से चेहरे की झुर्रियां हो जाएंगी गायब, रोजाना खाली पेट जरूर करें सेवन

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source