किस विटामिन की कमी से नाक सूख जाती है?
गर्मियां आते ही लोगों की नाक काफी ज्यादा सूखने लगती है। इसके कई कारण होते हैं, जिसमें हवाओं में नमी की कमी प्रमुख होती है। इसके अलावा शरीर में कुछ विटामिन्स की कमी के कारण भी नाक सूखने की परेशानी हो सकती है। डॉक्टर हैदराबाद स्थित यशोदा हॉस्पिटल्स के सीनियर कंसल्टेंट जनरल फिजिशयन डॉ. विघ्नेश वाई का कहना है कि नाक के रास्तों में म्यूकस मेम्ब्रेन को स्वस्थ रखने और स्किन की नमी बनाए रखने के काम करती है। शरीर में कुछ विटामिन की कमी के कारण म्यूकस कम हो सकता है, जिसकी वजह से नाक ड्राई होने लगती है। आइए इस लेख में हम विस्तार से जानते हैं कि नाक किसकी कमी से सूखने लगती है?
