किस विटामिन की कमी से त्वचा का रंग डार्क होता है?

kis vitamin ki kami se skin black hoti hai: शरीर में कुछ विटामिन्स की कमी से त्वचा डल, बेजान और स्किन डार्क होने की समस्या बढ़ जाती है। आइए जानते हैं उन 5 विटामिन्स के बारे में विस्तार से -

Written by Rahul Sharma | Updated : August 19, 2025 3:20 PM IST

1/6

किस विटामिन की कमी से स्किन डार्क होती है?

लगभग सभी तरह के विटामिन्स हमारे शरीर के लिए जरूरी होते हैं। ऐसे में इन विटामिन्स की कमी से सेहत को नुकसान हो सकता है। यह नुकसान आपकी स्किन को भी हो सकता है। जी हां, कुछ ऐसे विटामिन्स हैं, जिससे आपकी स्किन को नुकसान पहुंच सकता है। अगर आपकी स्किन को ये विटामिन्स न मिले, तो स्किन डल, बेजान और गहरी दिखने लगती है। इन विटामिन की कमी से त्वचा पर पिगमेंटेशन, दाग-धब्बे और रंग काला पड़ने की समस्या बढ़ जाती है। आइए जानते हैं इन विटामिन्स के बारे में-

2/6

1. विटामिन B12

शरीर में बी12 की कमी से स्किन डार्क हो सकती है। दरअसल, विटामिन बी12 की कमी से मेलानिन का उत्पादन असंतुलित हो सकता है, इसके कारण त्वचा का रंग सामान्य से गहरा दिख सकता है। साथ ही, कुछ मामलों में स्किन पर हाइपरपिग्मेंटेशन हो सकता है, जिसमें हाथों, पैरों और चेहरे पर त्वचा का रंग गहरा पड़ने लगता है। इसके साथ ही बी12 की कमी से थकान, कमजोरी, बाल झड़ना और न्यूरोलॉजिकल समस्याएं भी हो सकती हैं।  Also Read - इन विटामिन्स की कमी के कारण होती है स्किन खराब

3/6

2. विटामिन D

विटामिन डी की कमी से त्वचा पर डलनेस और कभी-कभी हल्के काले धब्बे दिखा सकते हैं। साथ ही, स्किन ड्राई और रूखी हो जाती है, जिससे नेचुरल ग्लो कम हो जाता है और रंग गहरा या बेजान दिख सकता है। आपको बता दें कि त्वचा पर डार्क सर्कल्स और थकान का असर भी विटामिन डी की कमी कारण दिख सकता है। ऐसे में, शरीर में थकान, कमजोरी और डार्क सर्कल्स बढ़ सकते हैं।

4/6

3. विटामिन C

विटामिन सी की कमी से त्वचा पर हाइपरपिगमेंटेशन जैसी समस्या पैदा हो सकती है। यह कोलेजन बनाने में मदद करता है साथ ही, विटामिन सी की कमी होने पर त्वचा रूखी, बेजान और डल दिख सकती है। आपको बता दें कि विटामिन सी एक एंटीऑक्सीडेंट है, जो सूरज और प्रदूषण से होने वाले नुकसान को कम करता है।  Also Read - शरीर में इस जरूरी विटामिन की कमी होते ही दिन रात सोने लगते हैं लोग, बीमार पड़ने से पहले ही कर लें इसकी पहचान

5/6

4. विटामिन A

विटामिन ए की कमी त्वचा पर असर डाल सकती है, लेकिन इससे त्वचा रूखी, खुरदरी और बेजान हो सकती है। साथ ही, त्वचा पर डलनेस और पिगमेंटेशन जैसी समस्या बढ़ सकती है। आपको बता दें कि विटामिन ए की कमी से होंठ फटने लगते हैं और त्वचा पर दाग-धब्बे हो सकते हैं।

6/6

5. विटामिन E

विटामिन ई त्वचा को एंटीऑक्सीडेंट प्रोटेक्शन देता है और रंगत निखारने में मदद करता है। आपको बता दें विटामिन ई कमी होने पर त्वचा रूखी, डल और बेजान दिखने लगती है। ऐसे में त्वचा पर झाइया बढ़ सकती है और स्किन की नेचुरल ब्राइटनेस कम हो जाती है।  Also Read - आपके मेटाबॉलिज्म को सबसे ज्यादा प्रभावित करते हैं ये 6 पोषक तत्व, इनकी कमी से धीमा हो जाता है मेटाबॉलिज्म