इन विटामिन की कमी से स्किन हो सकता है काला!
Vitamin Deficiency Causes Dark Skin : हर महिला और पुरुष की ख्वाहिश होती है कि उसकी स्किन की रंगत काफी ज्यादा साफ हो। लेकिन आधुनिक समय में बढ़ते प्रदूषण, धूल-मिट्टी, गंदगी के कारण स्किन की रंगत पर असर पड़ता है। इन बाहरी कारकों को कम करने के लिए आप कई तरह के क्रीम, पाउडर और घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चेहरे काले होने के पीछे शरीर में कुछ विटामिन्स की कमी भी हो सकती है। जी हां, अगर आपके शरीर में इन विटामिन्स की कमी हो जाए, तो इससे स्किन पर कई तरह के दाग-धब्बे होने लगते हैं। साथ ही स्किन की चमक भी खोने लगती है। आइए जानते हैं किन विटामिन्स की कमी से चेहरे होने लगते हैं काले?
