Vitamin Deficiency Cause Sleepiness
शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने के कारण व्यक्ति को ज्यादा नींद आ सकती है। आपको बता दें कि शरीर में विटामिन बी12 की कमी के कारण रेड ब्लड सेल्स का उत्पादन प्रभावित होता है। रेड ब्लड सेल्स शरीर में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों के प्रवाह में मदद करते हैं। ऐसे में, अगर विटामिन बी12 की कमी हो जाए, तो मरीज को काफी ज्यादा नींद आने लगती है। इसकी कमी को पूरा करने के लिए आप अपनी डाइट में बीन्स, मटर, मछली, चुकंदर जैसी चीजों को शामिल कर सकते हैं।
शरीर में विटामिन-सी की कमी होने के कारण मरीजों को काफी ज्यादा नींद आ सकती है। साथ ही, काफी ज्यादा थकान और कमजोरी भी महसूस होती है। दरअसल, विटामिन-सी की कमी के कारण शरीर की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। साथ ही, यह ऊर्जा भी प्रभावित करता है। विटामिन-सी की कमी को पूरा करने के लिए अपनी डाइट में खट्टे फल, नींबू, संतरा आदि को जरूर शामिल करें।
शरीर में विटामिन-डी की कमी के कारण काफी ज्यादा नींद आने लगती है। इसकी कमी से हड्डियों में दर्द, थकान और मांसपेशियों में कमजोरी जैसी समस्या अधिक बढ़ जाती है। विटामिन-डी की कमी होने पर ऊर्जा भी प्रभावित होती है और व्यक्ति को काफी सुस्ती महसूस होती है। इसकी कमी को दूर करने के लिए दूध, अंडे की जर्दी, मशरूम, फोर्टिफाइड फूड्स आदि का सेवन कर सकते हैं।
शरीर में विटामिन बी-9 की कमी के कारण भी व्यक्ति को काफी ज्यादा नींद आने लगती है। इसकी कमी से व्यक्ति हर वक्त सुस्त और थका हुआ महसूस करता है। इसकी वजह से आपको बार-बार नींद आना और बेचैनी जैसा महसूस हो सकता है। विटामिन बी-9 की कमी को पूरा करने के लिए आप अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, खट्टे फल, अंकुरित अनाज आदि को शामिल कर सकते हैं।
कई बार आयरन की कमी के कारण भी ज्यादा नींद आने की समस्या हो सकती है। इसकी कमी के कारण व्यक्ति को काफी थकान, कमजोरी और आलस महसूस होने लगता है। इसकी कमी को पूरा करने के लिए आपको अपनी डाइट में चुकंदर, अनार और साबुत अनाज को शामिल करना चाहिए।