सर्दियों में कौन-सी सब्जी गैस बनाती है? इन 5 सब्जियों को खाने से हो सकती है गैस और अपच

Gassy Vegetables: कुछ सब्जियां खाने से पेट में गैस की समस्या हो जाती है। अगर आपको गैस बन रही है, तो आप इन सब्जियों का सेवन करने से बचें।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : December 17, 2025, 5:33 PM

सर्दियों में कौन-सी सब्जी गैस बनाती है? इन 5 सब्जियों को खाने से हो सकती है गैस और अपच photo icon1/6

सर्दियों में कौन सी सब्जी खाने से गैस बनती है?

Vegetables That Makes Gas in Body: क्या आपको भी पेट में बार-बार गैस बनती है? क्या कोई सब्जी खाने के बाद आपको गैस बनती है? वैसे तो सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। इनमें विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। लेकिन, कुछ सब्जियों को खाने के बाद पेट में गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो जाती हैं। खासकर, अगर आप सब्जियों को सही तरीके से नहीं खाएंगे तो इससे गैस की समस्या हो सकती है। इसलिए सब्जियों के सभी पोषक तत्व लेने और गैस से बचने के लिए सब्जियों को सही तरीके से खाना भी बहुत जरूरी होता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर कौन-सी सब्जी खाने से गैस बनती है? आइए, जानते हैं इसके बारे में-

सर्दियों में कौन-सी सब्जी गैस बनाती है? इन 5 सब्जियों को खाने से हो सकती है गैस और अपच photo icon2/6

1. गोभी की सब्जी

सर्दियों में गोभी बाजारों में धड़ल्ले से मिलती है। इसलिए इस मौसम में गोभी की सब्जी का खूब सेवन किया जाता है। गोभी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। हालांकि, गोभी में सल्फर होता है, जो गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल गैस का कारण बनता है। यही वजह है कि कई लोगों को सर्दियों में गोभी खाने के बाद गैस की समस्या हो जाती है। खासकर, अगर अधपकी गोभी खाई जाए तो गैस तेजी से बनती है। इसलिए गोभी को अच्छी तरह से पकाकर ही खाना चाहिए। गैस की समस्या से बचने के लिए गोभी में हींग और अजवाइन भी जरूर डालें। Also Read - रात को भूलकर भी न खाएं ये 8 सब्जियां, नींद हो जाएगी बर्बाद

सर्दियों में कौन-सी सब्जी गैस बनाती है? इन 5 सब्जियों को खाने से हो सकती है गैस और अपच photo icon3/6

2. मूली की सब्जी

मूली की सब्जी पाचन-तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद होती है। लेकिन, ज्यादा मात्रा में मूली की सब्जी खाने से गैस की समस्या हो सकती है। अगर आप सर्दियों में मूली की सब्जी खाएंगे, तो इससे गैस बन सकती है। मूली में मौजूद कंपाउड पेट में गैस बनाते हैं। अगर आपको भी मूली खाने से गैस बनती है, तो इसे सलाद के रूप में न खाएं। आप इसे उबालकर और हींग या अजवाइन का तड़का लगाकर खा सकते हैं। आपको मूली का सेवन भी सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

सर्दियों में कौन-सी सब्जी गैस बनाती है? इन 5 सब्जियों को खाने से हो सकती है गैस और अपच photo icon4/6

3. अरबी की सब्जी

अरबी की सब्जी खाने से पेट में गैस बन सकती है। ज्यादा मात्रा में अरबी की सब्जी खाने से एसिडिटी और गैस की समस्या हो जाती है। खासकर, कमजोर पाचन तंत्र वाले लोगों को अरबी की सब्जी कम मात्रा में ही खानी चाहिए। अरबी में कार्ब्स ज्यादा होते हैं, जिसे पचाना काफी मुश्किल होता है। अरबी की सब्जी खाने से पेट फूलने यानी ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है। गैस से बचने के लिए अरबी की सब्जी में अजवाइन जरूर डालें। Also Read - कौन सी सब्जी बादी होती है? आयुर्वेद एक्सपर्ट से जानें किन सब्जियों से बढ़ जाती है गैस और बदहजमी की परेशानी

सर्दियों में कौन-सी सब्जी गैस बनाती है? इन 5 सब्जियों को खाने से हो सकती है गैस और अपच photo icon5/6

4. भिंडी की सब्जी

भिंडी की सब्जी भी गैस और एसिडिटी का कारण बन सकती है। भिंडी की सब्जी में फाइबर ज्यादा मात्रा में होता है। अगर आप रोजाना भिंडी की सब्जी खाएंगे, तो इससे गैस बन सकती है। भिंडी गैस पैदा करने वाली सब्जियों में शामिल है। अगर आपका पाचन-तंत्र कमजोर है, तो भिंडी की सब्जी का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से बचें। इससे आपको ब्लोटिंग की समस्या कम होगी और पाचन में गड़बड़ी नहीं होगी।

सर्दियों में कौन-सी सब्जी गैस बनाती है? इन 5 सब्जियों को खाने से हो सकती है गैस और अपच photo icon6/6

5. चना

चना, राजमा और उड़द की दाल में फाइबर और कार्ब्स ज्यादा मात्रा में होते हैं। इसलिए चने की दाल खाने से गैस की समस्या बन सकती है। अगर आप ज्यादा मात्रा में चना या राजमे की दाल का सेवन करेंगे, तो इससे पेट फूलने की समस्या हो सकती है। इन दाल से गैस का प्रभाव कम करने के लिए आप हींग और अदरक का उपयोग जरूर करें।  Also Read - लड़कियों को किस उम्र के बाद मेंस्ट्रुअल हाइजीन सिखाना चाहिए, जानें क्या है सही उम्र

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source