गर्मियों में कौन सी सब्जियां खानी चाहिए?
Which vegetable is best to eat in summer season: यूपी, बिहार, दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में गर्मियों में अपना सितम दिखाना शुरू कर दिया है। गर्मियों का मौसम अपने साथ तेज धूप, पसीना और डिहाइड्रेशन की समस्या लेकर आता है। इस दौरान शरीर को ठंडा रखने, पानी की कमी को पूरा करने और पूरा दिन काम करने के लिए एनर्जी बनाए रखने के लिए सही खानपान बहुत जरूरी हो जाता है। यही कारण है कि गर्मियों में सही सब्जियां खाने की सलाह दी जाती है। एक शोध के अनुसार, सब्जियां, जो हल्की, पौष्टिक और पानी से भरपूर होती हैं, गर्मियों में सेहत के लिए बेहतर साबित होती हैं।
