हाइट बढ़ाने में सब्जी की भूमिका
Which vegetable can increase height : भारत में बढ़ते बच्चों के लाखों माता-पिता और युवा ये जानना चाहते हैं कि कौन सी सब्जी खाने से हाइट बढ़ती है? क्या सिर्फ सब्जी खाने से बच्चों की हाइट बढ़ाना संभव है? आइए जानते हैं इस विषय पर रिसर्च क्या कहती है और एक्सपर्ट क्या करते हैं? दिल्ली के भाग्य आयुर्वेदा की न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन पूजा सिंह का कहना है कि सब्जियां सीधे हड्डियों को खींच नहीं देती, लेकिन वे शरीर को वो सभी न्यूट्रिएंट्स को पूरा करती है। सब्जियां खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं, ये कैल्शियम का अवशोषण बढ़ाते हैं, जिससे ग्रोथ हार्मोन के स्राव को सपोर्ट मिलता है। जो शरीर की लंबाई को बढ़ाने में मदद करती हैं।