इम्यूनिटी बूस्टर सीड्स
मौसम बदलने के साथ बहुत से लोग तेजी से बीमार पड़ जाते हैं। उन्हें इंफेक्शन होने लगता है, फ्लू हो जाता है या फिर शरीर में दर्द के साथ बुखार आने लगता है। दरअसल, ये सभी कमजोर इम्यूनिटी के लक्षण हैं। होता ये है कि जब आपकी इम्यून सिस्टम कमजोर होती है तो आप शरीर में होने वाले छोटे-मोटे बदलाव को भी संभाल नहीं पाती और बॉडी इसके खिलाफ रिएक्ट करती है और आप बीमार पड़ जाते हैं। इस स्थिति में जरूरी ये है कि आप कुछ इम्यूनिटी बूस्टर चीजों का सेवन करें। ऐसे में हमारे यहां रसोई में मिलने वाले कुछ बीजों का सेवन मददगार हो सकता है। जी हां, भले ही आपको अजीब लगे लेकिन आयुर्वेद में सालों से इन बीजों के सेवन और अलग-अलग बीमारियों में इनके फायदे के बारे में बताया गया है। तो, अगर आप भी अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत रखना चाहते हैं तो, इन इम्यूनिटी बूस्टर बीजों (Immunity boosting seeds) का सेवन जरूर करें।
