Sign In
  • हिंदी

इन 5 बीजों से मोम की तरह पिघल जाएगा नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल, शरीर से सारी गंदगी हो जाएगी बाहर

Seeds for Bad Cholesterol : खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आप कई तरह के बीजों का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ फायदेमंद बीजों के बारे में-

Written by Kishori Mishra | Updated : May 17, 2023 2:01 PM IST

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करे ये बीज

Seeds for Bad Cholesterol : हमारे शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल होता है। बैड कोलेस्ट्रॉल और गुड कोलेस्ट्रॉल। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। दरअसल, जब बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है, जो यह आर्टरीज की दीवारों पर प्लाक के रूप में जमा होने लगता है। इसकी वजह से हमारे हृदय तक सही से ब्लड फ्लो नहीं कर पाती हैं। ऐसे में नसों में बैड कोलेस्ट्रॉल को जमा होने से रोकना बहुत ही जरूरी है। इसे कम करने के लिए आप कई तरह के उपायों को फॉलो कर सकते हैं। आज हम आपको नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने के लिए कुछ ऐसे बीजों के बारे में बताएंगे, जिससे आपको काफी हद तक मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कैसे बाहर निकालें?

अलसी के बीज - Flax Seeds For Bad Cholesterol

नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए अलसी का बीज काफी फायदेमंद (flax seeds for high cholesterol ) हो सकता है। कुछ अध्ययनों में साबित किया गया है कि अगर आप नियमित रूप से अलसी के बीजों का सेवन करते हैं, तो इससे काफी हद तक बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद मिल सकती है।  Also Read - सिर्फ इस 1 ड्राईफ्रूट्स से नसों में चिपके कोलेस्ट्रॉल को कर सकते हैं कम, इस तरह करें सेवन

धनिया के बीज - Coriander Water For Cholesterol

शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आप धनिया के बीजों का सेवन कर सकते हैं। इसके बीजों में एचडीएल (गुड) कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का गुण होता है। साथ ही यह हाई ब्लड प्रेशर और एलडीएल (खराब) कोलेस्ट्रॉल को कम करके हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। अगर आप इसका सेवन नियमित रूप से मसाले के रूप में करते हैं, तो इससे काफी हद तक हृदय रोग के जोखिमों को कम किया जा सता है।

मेथी के बीज - Methi Seeds For Lowering Cholesterol

शरीर में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप मेथी के बीजों का सेवन कर सकते हैं। मेथी के बीज में एलडीएल-कोलेस्ट्रॉल के रक्त स्तर को कम करने का गुण होता है। इसमें घुलनशील फाइबर होता है। साथ ही स्टेरायडल सैपोनिन नामक यौगिक होते हैं, जो लिवर के जरिए कोलेस्ट्रॉल के उत्पादन को रोकते हैं और कोलेस्ट्रॉल के टूटने को तेज ( How to take fenugreek for lowering cholesterol ) करता है।  Also Read - बैड कोलेस्ट्रॉल का दुश्मन हैं ये 2 चीजें, रोजाना खाने से शरीर की सारी गंदगी हो जाएगी बाहर

सूरजमुखी के बीज से कोलेस्ट्रॉल घटाएं - Sunflower Seeds Reduce Cholesterol

शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आप सूरजमुखी के बीजों का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, इनमें घुलनशील फाइबर के साथ-साथ प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स की अधिकता होती है, कोलेस्ट्रॉल घटाने में सहायक है। इसके बाद ही सूरज के बीजों में विटामिन बी3 होता है, जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम किया जा सकता है।

चिया सीड्स - Chia Seeds Reduce Cholesterol

बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आप चिया सीड्स (chia seeds cholesterol) का सेवन करें। दरअसल, इसमें एलडीएल-कोलेस्ट्रॉल के को कम करने का गुण होता है। साथ ही इसमें मेथी के बीजों का तरह घुलनशील फाइबह होता है। साथ ही यह स्टेरायडल सैपोनिन नामक यौगिक का अच्छा स्त्रोत होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के उत्पादन को कम कर सकता है।  Also Read - नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल इन अंगों को बुरी तरह से कर देता है डैमेज, खतरा बढ़ने से पहले देता है ये हाई अलर्ट