तलवों की मालिश किस तेल से करनी चाहिए और क्यों?

तलवे सिर्फ हमारे शरीर का आधार ही नहीं होते बल्कि वो सेंट्रल प्वाइंट होते हैं जिनकी अगर सही तेल से मालिश की जाए तो कई परेशानियां का हल मिल सकता है। आज हम आपको 5 ऐसे तेल बताएंगे तो तलवों की मालिश के लिए काफी अच्छे होते हैं।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : April 6, 2026, 5:57 PM

तलवों की मालिश किस तेल से करनी चाहिए और क्यों? photo icon1/6

तलवों की मालिश के​ लिए बेस्ट ऑयल कौन सा है?

तलवों की मालिश को हमेशा से खास माना गया है। आयुर्वेद में भी चाहे अभियंगम हो या कोई दूसरी मसाज, तलवों की मालिश को हमेशा से प्राथमिकता दी जाती है। मसाज सिर्फ एक हीलिंग तकनीक ही नहीं बल्कि हजारों सालों से हमारी संस्कृति का हिस्सा रही है। हड्डियों की मजबूती, नींद में सुधार, पेट की समस्याएं दूर होना, सही भूख लगने के साथ साथ मसाज नर्वस सिस्टम को भी बूस्ट करती है। क्योंकि हर तेल की अपनी खास प्रॉपर्टीज होती हैं इसलिए जरूरी है कि सही तेल का इस्तेमाल किया जाए ताकि मसाज का असर दोगुना हो जाए। बिल्कुल आसान भाषा में 6 ऐसे तेलों के बारे में जानते हैं जो तलवों की मसाज के लिए एकदम बेस्ट होते हैं।

तलवों की मालिश किस तेल से करनी चाहिए और क्यों? photo icon2/6

गाय का घी और तलवों की मालिश

जिन लोगों के पैरों में बहुत जलन होती है या अजीब का हल्का दर्द होता है उनके लिए गाय का घी सबसे बेस्ट होता है। रात को सोने से पहले गुनगुने गाय के घी में अगर 1 चम्मच गुनगुना पानी डालकर तलवों की मालिश की जाए तो जलन की समस्या दूर होती है और अच्छी नींद भी आती है। जिन लोगों का पित्त बढ़ा हुआ है उनके लिए भी गाय के घी मालिश फायदेमंद होती है।  Also Read - Washing Feet Before Sleeping : रात में पैर धोकर सोने के फायदे

तलवों की मालिश किस तेल से करनी चाहिए और क्यों? photo icon3/6

नारियल के तेल से तलवों की मालिश

जिन लोगों के शरीर में बहुत गर्मी रहती है, बहुत जल्दी दस्त लग जाते हैं या शरीर में दाने निकल जाते हैं खासकर पीठ में, उनके लिए ​तलवों की मालिश के लिए नारियल का तेल सबसे बेस्ट है। इसके मौजूद लॉरिक एसिड और मीडियम-चेन फैटी एसिड्स पैरों की जलन और सूजन दोनों को दूर करते हैं। सबसे खास बात ये है कि दिनभर में कभी भी नारियल के तेल से मालिश की जा सकती है। बस इस बात का ध्यान रखें की 1 चम्मच नारियल के तेल में 1 चम्मच ठंडा पानी डालकर ही मालिश करें।

तलवों की मालिश किस तेल से करनी चाहिए और क्यों? photo icon4/6

तलवों की मालिश के लिए तिल का तेल

तलवों की मालिश के लिए शायद तिल के तेल से बेहतर कुछ नहीं है। हड्डियों को मजबूत करने के साथ साथ तिल के तेल में मौजूद लिनोलिक एसिड और सेसमिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट नर्वस सिस्टम को शांत और बूस्ट करते हैं। क्योंकि तिल का तेल कॉपर, मैग्नीशियम, कैल्शियम, हेल्दी ओमेगा 3 फैट और प्रोटीन का मिश्रण होता है जो ब्रेन और गट के एक्सिस को मजबूत बनाता है। अगर नियमित रूप से तलवों की मालिश तिल के तेल से की जाए तो स्किन को प्रॉपर मॉइस्चराइजर मिलने के साथ ही विटामिन ई कंटेंट स्ट्रेच माक्र्स और एजिंग को रोकता है। Also Read - तेज धूप की वजह से पैरों का रंग हो गया है काला, इन नुस्खों बढ़ाएं स्किन की चमक

तलवों की मालिश किस तेल से करनी चाहिए और क्यों? photo icon5/6

बादाम के तेल से तलवों की मालिश

तलवों की मालिश के लिहाज से बादाम का तेल काफी प्रसिद्ध है। आयुर्वेद के जानकार भी तलवों की मालिश के लिए बादाम का तेल ही रिकमेंड करते हैं। जिन लोगों की स्किन ऑयली होती है और उन्हें अपनी स्किन पर किसी तरह की चिपचिपाहट पसंद नहीं होती, बादाम का तेल उनके लिए भी कारगार है। क्योंकि ये न तो चिपचिपा होता है और न ही इससे किसी तरह की स्मेल आती है। सुबह उठकर या रात को सोने से पहले बादाम के ​तेल से तलवों की मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है।

तलवों की मालिश किस तेल से करनी चाहिए और क्यों? photo icon6/6

जैतून के तेल से तलवों की मालिश क्यों करनी चाहिए?

अगर आप जोड़ों के दर्द या जोड़ों से आवाज आने से परेशान हैं तो आपको जैतून के तेल से अपने तलवों की मालिश करनी चाहिए। ऑलिव ऑयल में ओलिक एसिड (Oleic Acid) और ओलोकेंथल जैसे नेचुरल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो जोड़ों के दर्द और सूजन को दूर करने में मदद करता है। आप हफ्ते में 3 से 4 बार हल्के हाथों से जैतून के तेल से तलवों की मसाज कर सकते हैं। जोड़ों की समस्या दूर होने के साथ नींद संबंधी सम्सयाएं भी दूर होंगी। Also Read - शरीर की इन 7 बीमारियों में होती है तलवे में खुजली! खास अंगों की गड़बड़ियों का है संकेत

The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source